Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें रविवार का राशिफल

Today Horoscope 30 June 2023: आज आषाढ़ मास (Ashadha Month) के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन रविवार है। तो आइये जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के आज का दिन और दिनों से अच्छा रहने वाला है। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। घर-परिवार के सभी लोग एक साथ मिलकर कार्य करते हुए नजर आ सकते हैं। घर में पूजा-पाठ का भी आयोजन हो सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। व्यवसाय करने वाले व्यक्ति, हो रही समस्याओं को घरवालों के साथ साझा कर सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को दिए गए काम को समय पर पूरा करना होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि की जातकों की बात करें, तो यह दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। सेहत में सुधार होगा। दिनचर्या में सुबह की सैर के साथ योग और ध्यान शामिल करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। साथ ही जीवनसाथी के साथ आप किसी रिश्तेदार के घर दावत में भी जा सकते हैं। राजनीति में करियर बनाने वालों के लिए यह दिन अच्छा है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों का आज का दिन उत्तम रहेगा। साथ ही कोई बिजनेस कर रहे जातकों को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी। नए बिजनेस करने का भी योग बन रहा है। नौकरी के साथ-साथ अन्य कार्य भी कर सकेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले के जातकों का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आप जिस प्रॉपर्टी को काफी समय से बेचना चाह रहे थे, वह अच्छे दामों में बिकने वाली है। साथ ही जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलने वाला है। अपने बच्चों के साथ मौज मस्ती भी कर सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातक का दिन निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। भाई, बहनों में चलते आ रहे कलेश समाप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी को मिली तरक्की से आप बहुत ही उत्साह नजर आ सकते हैं। घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है।
तुला राशि
कन्या राशि वाले जातकों का दिन बढ़िया रहेगा। व्यवसाय कर रहे जातक को तरक्की मिल सकती है और रुका हुआ कार्य भी पूरा होगा। साथ ही रुकी हुई योजनाओं को दोबारा से शुरू करने के योग बन रहे हैं। यात्रा के समय नए-नए लोगों से संपर्क हो सकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों का दिन निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। साथ ही आप अपने को काफी ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। इसके साथ ही रुके हुए कार्य पूरे होंगे। अपने परिवार वालों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। जॉब में तरक्की के अवसर पाकर आप काफी खुश नजर आ सकते हैं। व्यवसाय कर रहे जातकों को मनचाहा लाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही आप बचपन के मित्र से भी मुलाकात कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें... सूर्य भगवान को इस समय चढाएं जल, जो मांगोगे वो मिलेगा
मकर राशि
मकर राशि के जातक का दिन बहुत ही खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको नौकरी में भी तरक्की मिल सकती है। आपके पद में भी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई नौकरी का भी ऑफर मिल सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जॉब में तरक्की होने के अवसर बन रहे हैं। नई नौकरी का भी ऑफर आ सकता है। घर-परिवार और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। साथ ही परिवार की भलाई के लिए भी कार्य कर सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जातक का दिन शुभ रहेगा। छोटे व्यापारियों को अपने व्यवसाय में लाभ मिलेगा। शुरू से ही व्यवसाय कर रहे जातक के काम कुछ बदलाव आ सकते हैं। नौकरी कर रहे जातक को तरक्की मिल सकती है।
- यह राशि फल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक है। वे बनारस के रहने वाले हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS