Jyotish shastra: कौनसी राशि में क्या कमियां हैं, किस कारण लोग नहीं कर पाते उन्नति, जानिए...

Jyotish shastra: कौनसी राशि में क्या कमियां हैं, किस कारण लोग नहीं कर पाते उन्नति, जानिए...
X
Jyotish shastra: दुनिया में ऐसी कोई चीज नहीं जिसमें कोई कमी ना हो। अगर आपको अपने अंदर की कमियों का समय रहते ज्ञान हो जाए तो आप इन कमियों को अवश्य ही दूर कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र कुंडली फलादेश के माध्यम से जातक के कई रहस्यों को उजागर करता है। ज्योतिष आपकी सकारात्मक शक्तियों के अलावा नकारात्मक शक्तियों का भी हमें ज्ञान करता है। साथ ही ज्योतिष हमें हमारी कमियों को सुधारने की सलाह भी देता है। अगर आपको सफलता नहीं मिल पा रही है, दिक्कतें आपका पीछा नहीं छोड़ रही हैं, तो इसके पीछे आपकी यही कमियां भी हो सकती हैं।

Jyotish shastra: दुनिया में ऐसी कोई चीज नहीं जिसमें कोई कमी ना हो। अगर आपको अपने अंदर की कमियों का समय रहते ज्ञान हो जाए तो आप इन कमियों को अवश्य ही दूर कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र कुंडली फलादेश के माध्यम से जातक के कई रहस्यों को उजागर करता है। ज्योतिष आपकी सकारात्मक शक्तियों के अलावा नकारात्मक शक्तियों का भी हमें ज्ञान करता है। साथ ही ज्योतिष हमें हमारी कमियों को सुधारने की सलाह भी देता है। अगर आपको सफलता नहीं मिल पा रही है, दिक्कतें आपका पीछा नहीं छोड़ रही हैं, तो इसके पीछे आपकी यही कमियां भी हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि किस राशि के जातकों में कौन सी कमियां पाई जाती हैं।

Also Read: Mithun Rashifal 2021: जानिए मिथुन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2021

मेष राशि

मेष राशि के जातक बहुत जल्दी ही क्रोधित हो जाते हैं। क्रोध तो मानो जैसे इन लोगों की नाक पर रखा हो, जिससे अन्य लोगों के साथ इनके संबंध बहुत जल्दी ही बिगड़ जाते हैं। और परिणामस्वरूप इनकी सफलता की राह बहुत कठिन हो जाती है।

वृष राशि

वृष राशि के जातक अड़ियल स्वभाव के होते हैं। अपने इसी स्वभाव के कारण दूसरे लोग इनसे बहुत जल्दी खफा हो जाते हैं। और इनकी यही आदत इनके राह में रोड़ा बन जाती है। और इन लोगों को आगे नहीं बढ़ने देती।

Also Read: Singh Rashifal 2021: जानिए सिंह राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2021

मिथुन राशि

इस राशि के जातक अपरिचित और दूसरे लोगों पर बहुत जल्दी ही विश्वास कर लेते हैं। और अपनी बुद्धि व विवेक से काम नहीं लेने के कारण अधिकतर इन लोगों को नुकसान उठाना पड़ता है, और इनकी प्रगति अवरुद्ध हो जाती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक बहुत इमोशनल होते हैं। इन लोगों के प्रैक्टिकल नहीं होने के कारण इनकी प्रगति के मार्ग में अवरोध आ जाता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक अपनी जरूरतों को पूरा करने में कोई कसर नहीं रहने देते हैं। अपनी जरुरतों के लिए ये जातक बहुत अधिक खर्चा करने से भी गुरेज नहीं करते हैं। इसी कारण से इन लोगों को भविष्य में पछताना पड़ सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक स्वभाव से घमंडी होते हैं। अपने इसी स्वभाव के कारण ये जातक दूसरे लोगों को अपने सामने कुछ नहीं समझते। इन लोगों की यही आदतें इनकी राह में रोड़ा बनती है।

तुला राशि

तुला राशि के लोग दयालु प्रवृति के होते हैं। ये लोग जरूरत से ज्यादा दूसरों की मदद करने के लिए सोचते रहते हैं, इन लोगों की इसी प्रवृति का फायदा उठाकर दूसरे लोग इनसे बहुत आगे निकल जाते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक बात-बात पर ज्वालामुखी की तरह गुस्से से फूट पड़ते हैं। और वृश्चिक राशि के जातकों की यही सबसे बड़ी कमी होती है। क्योंकि क्रोध से व्यक्ति की मति भ्रष्ट हो जाती है और उन्नति की राह में पहाड़ जैसी बाधा बन जाती है।

धनु राशि

धनु राशि के जातक काफी बातूनी स्वभाव के होते हैं। और ये जातक हर समय बहुत बड़ी-बड़ी बातें करते रहते हैं। इन लोगों का यह बड़बोलापन ही इनकी जिंदगी में इनके आड़े आ जाता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातक यह गलतफहमी पाल लेते हैं कि उनमें कोई कमी ही नहीं है। अपने इसी स्वभाव के कारण ये लोग नई चीजों को नहीं सीख पाते। और इन लोगों की यही कमी इन्हें आगे नहीं बढ़ने देती।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक हर समय अपनी ही बात को लेकर अड़े रहते हैं। चाहे इनका घर ही क्यों ना बिखर जाए परन्तु ये लोग किसी के सामने भी झुकने के लिए तैयार नहीं रहते। इन लोगों की यही आदत इनके जीवन में जहर घोलने का काम करती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों में निर्णय लेने की क्षमता का अभाव रहता है। कॉन्फिडेंस की कमी ही मीन राशि के जातकों के जीवन में चुनौतियों का सामना करने से रोकती है।

Tags

Next Story