Diwali 2021: राशि के हिसाब से आज आपके लिए क्या खरीदना हो सकता है शुभ, जानें...

Diwali 2021: राशि के हिसाब से आज आपके लिए क्या खरीदना हो सकता है शुभ, जानें...
X
Diwali 2021: गुरु पुष्य योग में जन्मे जातक महान कर्म करने वाले, बलवान, कृपालु, धार्मिक, धनी, कई कलाओं का ज्ञाता, दयालु और सत्यवादी होते हैं। तथा इन्हें भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। वहीं पुष्य नक्षत्र में कई शुभ कार्यों को करना लाभकारी होता है।

Diwali 2021: गुरु पुष्य योग में जन्मे जातक महान कर्म करने वाले, बलवान, कृपालु, धार्मिक, धनी, कई कलाओं का ज्ञाता, दयालु और सत्यवादी होते हैं। तथा इन्हें भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। वहीं पुष्य नक्षत्र में कई शुभ कार्यों को करना लाभकारी होता है। हालांकि मां पार्वती विवाह के समय शिव से मिले श्राप के कारण पाणि ग्रहण संस्कार के लिए पुष्य नक्षत्र को वर्जित माना गया है। परन्तु खरीदारी के लिहाज से गुरु पुष्य योग को बहुत ही शुभ माना गया है। तो आइए जानते हैं आपकी राशि के हिसाब से आपको आज दिवाली से पहले कौन सी चीजें खरीदना शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें : गुरु पुष्य नक्षत्र के साथ आज पूरे दिन रहेगा सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि योग, जमकर करें खरीदारी

मेष

मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। मंगल पृथ्वी के पुत्र हैं। जमीन, मकान, खेती एवं उससे जुड़े सामान खरीदना या इनमें निवेश करना शुभ होता है।

वृषभ

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के लोगों को अनाज, कपड़ा, चांदी, सौन्दर्य सामग्री, ऑटो पार्ट्स, ऑटो एसेसरीज में निवेश या खरीदारी से लाभ होगा।

मिथुन

मिथुन राशि स्वामी बुध हैं। जातकों को सोने में निवेश लाभदायी होता हैं। इसके अलावा कागज, लकड़ी, पीतल, गेहूं, दालें, कपड़ा, स्टील, तेल, सीमेंट, खनिज खरीदने या उसमें निवेश करने से लाभ होता हैं।

कर्क

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा हैं। इनको चांदी, चावल, शकर एवं कपड़ा उत्पाद करने वाली कंपनियों के शेयर, प्लास्टिक, अनाज, लकड़ी, केबल तार, फिल्मों, खाद्य सामग्रियों, आधुनिक उपकरण, खिलौने खरीदने या फाइनेंस कंपनियों में निवेश करना लाभदायी होता हैं।

सिंह

इस राशि के स्वामी सूर्य हैं। इन्हें सोना, गेहूं, कपड़ा, दवाइयों, रत्नों, सौन्दर्य सामग्री, इत्र की खरीदी एवं जमीन जायदाद में निवेश से लाभ होता है।

कन्या

इस राशि के स्वामी बुध हैं। कोचिंग सेंटर, सोना, दवाइयों, केमिकल, फर्टिलाइजर्स, चमड़े से बने सामान, खेती, खेती के उपकरणों में निवेश फलदायी है।

तुला

तुला राशि स्वामी शुक्र हैं। इस राशि वालों को लोहा, सीमेंट, स्टील, दवाइयों, केमिकल, कपड़ा, तार, इस्पात, कोयला, रत्नों, प्लास्टिक, कंप्यूटर, कैमरे, टेलीविजन आदि में निवेश करने या खरीदने से लाभ है।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल है। मेष राशि जैसे ही इस राशि वालों को जमीन, मकान, दुकान, खेती, सीमेंट, रत्नों, खनिज, खेती एवं मेडिकल में खरीद से लाभ है।

धनु

धनु इस राशि के स्वामी गुरु हैं। सोना, अनाज, ज्वेलरी, रत्न, कपास, चांदी, शकर, चावल में निवेश करने या खरीदने से लाभ होता हैं।

मकर

इस राशि के स्वामी शनि हैं। इस राशि के लोगों को लोहा, इस्पात, केबल, तेल, इलेक्ट्रानिक्स, वाहन में निवेश करने या खरीदने से लाभ होता है।

कुंभ

इस राशि के स्वामी भी शनि ही हैं, इस्पात, केबल, तेल सभी प्रकार के खाद्य सामग्री, इलेक्ट्रानिक्स खरीदने या उसमें निवेश करने से लाभ होता है।

मीन

इस राशि के स्वामी गुरु हैं। इनके लिए आभूषण, रत्न, सोना, अनाज, कपास, चांदी, सौंदर्य सामग्री में निवेश करने या खरीदने से लाभ होता हैं।

(Disclaimer इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story