Gochar 2021 : बुध का कुंभ राशि में गोचर से इन राशि के जातकों को हो सकती है परेशानी, जानें अपना राशिफल

- जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता हैं तो सभी राशि के लोगों पर उसका शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है।
- बुध के कुंभ राशि में गोचर करने से बुध ग्रह कुछ राशियों के लिए मंगलदायी साबित हो सकते हैं।
Gochar 2021: ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता हैं तो सभी राशि के लोगों पर उसका शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। वहीं 11 मार्च 2021 दिन बृहस्पतिवार को बुध ग्रह कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं तो इस मौके पर बुध ग्रह कुछ राशियों के लिए मंगलदायी साबित हो सकते हैं और वे लोगों के लिए लाभ के मौके लेकर आ सकते हैं तो कुछ राशियों के लोगों के लिए बुध का कुंभ राशि में परिवर्तन परेशानी से दो-चार करा सकता है। ज्योतिष के अनुसार बुध के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। तो आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार बुध के इस गोचर का सभी 12 राशियों पर क्या शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें : Shanichari Amavasya : शनि अमावस्या पर करें पीपल की पूजा, जानें महत्व और उपाय
मेष राशि
इस राशि के लोगों के लिए बुध लाभदायक परिणाम दे सकता है। शिक्षा और बुद्धि के कामों में सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
वृषभ राशि
आपके लिए बुध शुभ रहेगा। बड़े कामों में भाग्य का साथ मिलेगा। पुराने समय से अटके काम पूरे होंगे।
मिथुन राशि
इन लोगों को बुध की वजह से कामयाबी और सम्मान मिल सकता है। दैनिक कार्यों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन भविष्य में इन कामों से लाभ मिलेगा।
कर्क राशि
आपके लिए चिंताजनक समय रह सकता है। भय बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान बहुत ज्यादा रखना होगा। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। लापरवाही न करें।
सिंह राशि
इन लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। अविवाहित लोगों का प्रेम प्रसंग विवाह तक पहुंच सकता है। विवाह योग्य लोगों की शादी में रही समस्याएं खत्म हो सकती हैं।
कन्या राशि
इस राशि के लिए बुध लाभ की स्थितियां बनाएगा। पुरानी बीमारियां ठीक होने लगेंगे। आसपास के शत्रुओं से सतर्क रहें। सोच-समझकर काम करेंगे तो अच्छा रहेगा।
ये भी पढ़ें : Jyotish Shastra : पीली सरसों के इन उपायों से दूर हो सकते हैं आपके कष्ट, जानिए...
तुला राशि
इस राशि के लिए बुध सुख-शांति बढ़ाने वाला रहेगा। नौकरी और व्यवसाय बुध के कारण मुनाफा कमाने का अवसर मिल सकता है। मित्रों से मदद मिलेगी।
वृश्चिक राशि
आप लोग माता का आशीर्वाद लेकर काम की शुरुआत करें। सफलता मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी। काम बढ़ेंगे, लेकिन आपके लिए फायदेमंद रहेंगे।
धनु राशि
मित्रों से और भाई-बहनों से मदद मिलेगी, इस मदद से कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। परफॉर्मेंस अच्छी रहेगी। काम समय पर पूरे कर पाएंगे।
मकर राशि
इस राशि के लिए बुध सफलता दिलाने वाला रहेगा। धन-संपंत्ति में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
कुंभ राशि
इन लोगों के लिए किस्मत पक्ष में रहने वाली है। रुके काम पूरे हो सकते हैं। आय में बढ़ोतरी भी हो सकती है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। बाधाएं दूर होने लगेंगी।
मीन राशि
खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। सोच-समझकर खर्च करें। बिना विचारे काम करेंगे तो हानि हो सकती है। धैर्य बनाए रखें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS