Gochar 2021 Horoscope : बृहस्पति ग्रह की वक्री स्थिति का आपकी राशि पर क्या होगा असर, जानें गोचर राशिफल

Gochar 2021 Horoscope : बृहस्पति ग्रह की वक्री स्थिति का आपकी राशि पर क्या होगा असर, जानें गोचर राशिफल
X
  • जानें, आपको क्या देने वाले हैं देवगुरु बृहस्पति
  • कुंभ राशि में वक्री होंगे तथा देवगुरु बृहस्पति

Gochar 2021 Horoscope : शिक्षा और ज्ञान के स्वामी देवगुरु बृहस्पति 20 जून 2021 की रात 08 बजकर 34 मिनट पर कुंभ राशि में वक्री होंगे। वहीं कुंभ राशि को विशेष रूप से धर्म प्रधान और अमृत कलश यानि जीवन रक्षक दवाओं से संबंधित माना जाता है। इस वक्री स्थिति में बृहस्पति सभी राशियों को प्रभावित करेंगे। तो आइए जानते हैं देवगुरु बृहस्पति कुंभ राशि में वक्री स्थिति में बैठकर आपको क्या देने वाले हैं।

ये भी पढ़ें : Gochar 2021 : बृहस्पति 20 जून से होंगे वक्री, कोरोना के टीकाकरण में आएगी तेजी


मेष राशि

कार्यों में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। आर्थिक समस्याओं निराकरण होगा। दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।


वृषभ राशि

आकस्मिक लाभ के संकेत हैं प्रयास करें। वाद- विवाद से दूर रहें। व्यापार के लिए समय शुभ रह सकता है। पारिवारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।


मिथुन राशि

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय थोड़ा कठिन रह सकता है। यह समय धैर्य रख काम करने का है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। इस समय सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।


कर्क राशि

समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। किसी भी कार्य को करने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें। धन- लाभ हो सकता है, लेकिन धन का अधिक खर्च न करें।


सिंह राशि

आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में हर किसी भी भरोसा करने से नुकसान हो सकता है। लेन- देन न करें। दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।


कन्या राशि

इस समय अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें : Gochar 2021: 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य, जानें इन राशि के जातकों पर क्या होगा प्रभाव


तुला राशि

आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। लेन- देन न करें। निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। इस समय स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।


वृश्चिक राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वाद- विवाद से दूर रहने का समय है। नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।


धनु राशि

परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। धन लाभ हो सकता है। जीवन में परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। इस समय धैर्य से काम लें।


मकर राशि

आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। पारिवारिक जीवन में भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।


कुंभ राशि

बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।


मीन राशि

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story