Gochar 2021 Horoscope : सूर्य, बुध, शुक्र और नीच ग्रह राहु वृषभ राशि में बैठकर आपका क्या कर सकते हैं नुकसान, जानें गोचर राशिफल...

Gochar 2021 Horoscope : सूर्य, बुध, शुक्र और नीच ग्रह राहु वृषभ राशि में बैठकर आपका क्या कर सकते हैं नुकसान, जानें गोचर राशिफल...
X
  • जानें, सूर्य, बुध, शुक्र और राहु के वृषभ राशि में युति बनाने से आपको लाभ होगा या हानि
  • जानें, ग्रहों का महासंयोग आपको क्या देने वाला है।

Gochar 2021 Horoscope : हिन्दू पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्यदेव भी 14 मई को मेष राशि छोड़कर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं वृषभ राशि में पहले से ही पाप ग्रह राहु के साथ ग्रहों के युवराज बुध और वैवाहिक जीवन के दाता शुक्र विराजमान हैं। अब सूर्यदेव भी 14 मई को वृषभ राशि में आने वाले हैं। सूर्य के वृषभ राशि में आने से ये चारों ग्रह मिलकर सभी राशियों को प्रभावित तो करेंगे ही साथ ही साथ सभी राशियों के लिए कुछ ना कुछ अवश्य देंगे। तो आइए जानते हैं ज्योतिषविद और कुण्डली विश्लेषक आचार्य अनीष व्यास के अनुसार, सूर्यदेव के वृषभ राशि में आने का और सूर्य, बुध, शुक्र और राहु की युति का आपके ऊपर क्या हो सकता है प्रभाव...

ये भी पढ़ें :Gochar 2021 : वृषभ राशि में बन रहा है ग्रहों का महासंयोग, जानें कोरोना संक्रमण और घातक होगा या समाप्त


मेष राशि

आपके द्वितीय भाव में चार ग्रहों की यह युति होने जा रही है। खासकर घर के बच्चों की उन्हें त्वचा संबंधी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। जमा धन को खर्च करने से इस दौरान आपको बचना चाहिए। अपनी वाणी पर आपको नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। सामाजिक स्तर पर बातचीत के दौरान शब्दों का इस्तेमाल सोच समझकर करें।


वृषभ राशि

चार ग्रहों की यह युति आपकी ही राशि में यानि लग्न स्थान में होगी। ग्रहों की इस युति का सकारात्मक प्रभाव इस राशि के विद्यार्थियों को देखने को मिलेगा। आप कठिन विषयों पर भी इस समय पकड़ बना सकते हैं। इस राशि के जो लोग अभी तक बेरोजगार हैं उन्हें रोजगार मिलने की अच्छी संभावना है। अपने स्वास्थ्य का इस राशि के लोगों को ध्यान रखना होगा।


मिथुन राशि

चार ग्रहों का यह संयोजन आपके द्वादश भाव में होगा। आपको वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा। हालांकि यह समय उन लोगों के लिए अच्छा साबित होगा जो विदेशों से जुड़ा व्यापार या कोई कार्य करते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में संतुलन बनाने के लिए इस राशि वालों को अपने जीवनसाथी को उचित समय देने की आवश्यकता होगी।


कर्क राशि

आपके लाभ भाव यानि एकादश भाव में ग्रहों की यह युति आपको फायदा पहुंचा सकती है। जो लोग निवेश करना चाहते हैं उनके लिए भी यह समय अच्छा साबित होगा। इस राशि के कुछ जातकों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता हैए वहीं कुछ लोग अपनी पहली नौकरी पा सकते हैं। जीवन में आ रही कई परेशानियां दूर होने की संभावना है।


सिंह राशि

चार ग्रहों की यह युति आपके कर्म भाव में होने से कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे फल प्राप्त होंगे। हालांकि आपको कार्यक्षेत्र में होने वाली राजनीति से बचकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा मानहानि हो सकती है। अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने के लिए इस राशि के लोगों को इस अवधि में ध्यान का सहारा लेना चाहिए।


कन्या राशि

आपके भाग्य भाव में यह युति होगी। इस युति के दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। अगर आप अपना कारोबार करते हैं तो कोई अच्छी डील आपके हाथ लग सकती है। साथ ही स्वास्थ्य के मोर्चे पर भी आपको अनुकूल फल मिलेंगे। परिवार में किसी वजह से यदि वाद-विवाद चल रहा थाए तो वह भी इस अवधि में सुलझ जाएगा।

ये भी पढ़ें : Gochar 2021 : न्याय-कर्म के देवता शनि 141 दिनों तक चलेंगे उल्टी चाल, जानें इसका क्या होगा प्रभाव


तुला राशि

इस राशि के लोगों को चार ग्रहों की इस युति के दौरान सावधान रहने की जरूरत होगी। आपका स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय बना सकता है। यदि समय रहते ही आप अपने स्वास्थ्य को दुरुस्त करने के प्रयास शुरू कर दें तो कई परेशानियां आने से पहले ही समाप्त हो जाएंगी। कारोबारियों को इस समय अचानक से धन लाभ होने की संभावना है।


वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के वह लोग जो साझेदारी में बिजनेस करते हैं उन्हें लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को एकाग्रता की कमी के कारण शिक्षा जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। इस दौरान आपको अपने गुरुजनों या घर के वरिष्ठजनों से सहायता लेनी चाहिए। पारिवारिक जीवन में संतुलन बिठाने का आप प्रयास करेंगे।


धनु राशि

आपके षष्ठम भाव में यह युति हो रही है। इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान देना चाहिए संतुलित आहार और सही दिनचर्या का पालन करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। जो लोग निवेश करने की सोच रहे हैं उन्हें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही आगे बढ़ना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है।


मकर राशि

ग्रहों की यह युति आपके पंचम भाव में होगी। स्वास्थ्य के मोर्चे पर कुछ लोगों को परेशानियां आ सकती हैं। मकर राशि के लोग पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना कर सकते हैं। सट्टेबाजी से इस राशि के लोगों को दूर रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।


कुंभ राशि

चतुर्थ भाव में ग्रहों की यह युति आपको जीवन के कुछ क्षेत्रों में अनुकूल परिणाम दे सकती है। स्वास्थ्य में अच्छे बदलाव होंगे। धन की बचत करने में आप कामयाब रहेंगे, पारिवारिक जीवन में भी संतुलन देखने को मिलेगा। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें मन को एकाग्र रखने के लिए इस समय ध्यान करना चाहिए।


मीन राशि

आपके तृतीय भाव में इस युति के होने से आप में साहस-पराक्रम की अधिकता इस दौरान देखने को मिलेगी। यही वजह है किए इस राशि के जो लोग किसी लंबी बीमारी से जूझ रहे थे वह ठीक हो सकते हैं। इसके साथ ही शिक्षार्थियों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story