Gochar 2021 Horoscope : गुरु के कुंभ राशि में गोचर का आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव, जानें ...

Gochar 2021 Horoscope : गुरु के कुंभ राशि में गोचर का आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव, जानें ...
X
  • जानें, कुभ राशि में बृहस्पति ग्रह का गोचर आपको कैसे प्रभावित करेगा
  • जानें, कुंभ राशि में बैठकर गुरु आपको क्या देने वाले हैं।

Gochar 2021 Horoscope : 20 नवंबर 2021, दिन शुक्रवार को बृहस्पति ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश कर गए हैं। वहीं बृहस्पति जी कुंभ राशि में 13 अप्रैल 2022 तक गोचर करेंगे उसके बाद मीन राशि में चले जाएंगे। बृहस्पति ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा। ज्योतिष की दृष्टि से बृहस्पति ग्रह का राशि परिवर्तन बहुत अहम माना जाता है क्योंकि बृहस्पति ग्रह ज्ञान के कारक ग्रह माने जाते हैं। बृहस्पति ग्रह का गोचर कुछ राशि के जातकों के लिए जीवन में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा तो कुछ राशि के जातकों के जीवन में अच्छे दिन लेकर आएगा। तो आइए जानते हैं बृहस्पति ग्रह कुंभ राशि में गोचर का आपकी राशि पर क्या प्रभाव हो सकता है।

ये भी पढ़ें :Sankashti Chaturthi 2021: अंगार चतुर्थी पर करें ये काम सुख-समृद्धि के साथ मिलेगी ऋण से मुक्ति, जानें मंत्र और उपाय


मेष राशि

गुरु आपके लिए शुभ रहेंगे। मेष के लिए बृहस्पति नवम और बारहवें घर का स्वामी हैं और ये आय के ग्यारहवें घर में गोचर कर रहे हैं।


वृषभ राशि

गुरु आपके लिए प्रसिद्धि दिलाएं। वृष चंद्र राशि के लिए बृहस्पति आठवें और ग्यारहवें भाव का स्वामी हैं।


मिथुन राशि

आपके भाग्य को प्रबल बनाएंगे। मिथुन राशि के लिए बृहस्पति सप्तम और दशम भाव का स्वामी हैं, जो भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं।


कर्क राशि

आपके के लिए गुरु मिले-जुले परिणाम लेकर आ रहे हैं। कर्क राशि के लिए बृहस्पति छठे और नौवें भाव का स्वामी है और अष्टम भाव में गोचर कर रहा हैं।


सिंह राशि

आपके पास खुशियां आएंगी यह विवाह से संबंधित हो सकती है। सिंह राशि के लिए बृहस्पति पांचवें और आठवें भाव के स्वामी हैं।


कन्या राशि

आपके लिए यह परिवर्तन अच्छा नहीं रहेगा। समस्याएं कुछ ज्यादा परेशान कर सकती हैं। कन्या राशि के लिए बृहस्पति चतुर्थ और सप्तम भाव का स्वामी हैं।

ये भी पढ़ें :Weekly Rashifal : जानें, इस सप्ताह किसकी चमकेगी किस्मत, किसका होगा बुरा हाल (साप्ताहिक राशिफल : 22 नवंबर से 28 नवंबर 2021)


तुला राशि

प्रेम संबंधों में आपको खुशियां प्राप्त होंगी। तुला राशि के लिए गुरु तीसरे और छठे भाव का स्वामी हैं, जो प्रेम, रोमांस और संतान के पंचम भाव में गोचर कर रहा हैं।


वृश्चिक राशि

आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। वृश्चिक राशि के लिए, बृहस्पति दूसरे और पांचवें घर का स्वामी हैं।


धनु राशि

आपके लिए सफलता के द्वार खुलेंगे। यह राशि परिवर्तन बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। धनु राशि के लिए गुरु पहले और चौथे घर का स्वामी हैं।


मकर राशि

करियर में फायदा मिलने के संकेत हैं। मकर राशि के लिए बृहस्पति तीसरे और बारहवें भाव का स्वामी हैं।


कुंभ राशि

आपके लिए गुरु अच्छा और शुभ परिणाम देने वाले सिद्ध होंगे। यह पहले भाव में गोचर कर रहे हैं। कुंभ राशि के लिए बृहस्पति दूसरे और ग्यारहवें भाव का स्वामी हैं।


मीन राशि

आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मीन राशि के लिए बृहस्पति दशम भाव और प्रथम भाव का स्वामी हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story