Gochar 2021 Horoscope : मंगल और शुक्र के गोचर का आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव, जानें...

Gochar 2021 Horoscope : मंगल और शुक्र के गोचर का आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव, जानें...
X
  • जानें, कन्या राशि में बैठकर मंगल और तुला राशि में बैठकर शुक्र ग्रह किस राशि के जातकों को क्या देने वाले हैं।
  • जानें, मंगल और शुक्र ग्रह के गोचर का प्रभाव

Gochar 2021 Horoscope : 06 सितंबर 2021, दिन रविवार को ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह कन्या राशि और अमृत संजीवनी तथा भौतिक सुखों को देने वाले शुक्र ग्रह तुला राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इन दोनों ही ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा। ज्योतिष की दृष्टि से मंगल और शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन बहुत अहम माना जाता है क्योंकि शुक्र ग्रह वैवाहिक जीवन, सौंदर्य, सुख विलासिता आदि के कारक ग्रह माने जाते हैं और वहीं मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा, भूमि, शक्ति और शौर्य का कारक माना जाता है। मंगल और शुक्र ग्रह का गोचर कुछ राशि के जातकों के लिए जीवन में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा तो कुछ राशि के जातकों के जीवन में अच्छे दिन लेकर आएगा। तो आइए जानते हैं मंगल और शुक्र ग्रह कन्या और तुला राशि में बैठकर किस राशि के जातकों को क्या देने वाले हैं।

ये भी पढ़ें : Jyotish Shastra: धन लाभ और आय बढ़ाने के ये अचूक तंत्रोक्त उपाय, ऐसे करें प्रयोग, जमकर बरसेगा पैसा


मेष राशि

मेष राशि वालों को मंगल और शुक्र का गोचर में अच्छा प्रभाव रहेगा। पद, प्रतिष्ठा और धन के योग निरंतर बनेंगे। मंगल कन्या राशि में आएंगे इसलिए मन थोड़ा अशांत रहेगा। क्रोध की भावना बढ़ेगी।


वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए यह समय अनुकूल है। यद्यपि मंगल जोश देने वाला है इसलिए आप का जोश बना रहेगा। कार्यों में निरंतर प्रगति होगी और तुला राशि में शुक्र का प्रभाव आपको नए प्रणय संबंधों की ओर अग्रसर करेगा। धन लाभ भी होगा।


मिथुन राशि

चतुर्थ भाव में मंगल और पंचम भाव में शुक्र का प्रभाव जीवन में कुछ कठिनाई लेकर आएगा। अनावश्यक विवाद में ना फंसे। धन का निवेश कम करें अथवा ना करें। धोखा होने की संभावना बनेगी।


कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए मंगल और शुक्र अच्छा लाभ देंगे। दोनों को ही चंद्रमा का मित्र माना गया है। किसी महिला के अथवा वरिष्ठ नागरिक के द्वारा धन लाभ के अवसर आएंगे। यात्रा भी कर सकते हैं।


सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए मंगल और शुक्र का गोचर अद्भुत फल देगा। इच्छित फल की प्राप्ति होगी। काफी समय से चल रहे लंबित कार्य बनेंगे। प्रेमाकर्षण होगा। परिवार के कार्यों में सहभागिता करेंगे।


कन्या राशि

कन्या राशि में मंगल का आगमन एवं दूसरे भाव में शुक्र अच्छा फल देता है। इस गोचर की अवधि में आप उत्साह से भरे रहेंगे। जो भी कार्य करेंगे उनमें लाभ की गुंजाइश अधिक होगी। परिवार से तालमेल अच्छा रहेगा। किसी मित्र से अनबन हो सकती है। ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें :Gochar 2021 : ग्रहों के सेनापति मंगल और भौतिक सुखों के दाता शुक्र छह सितंबर को बदलेंगे राशि, जानें इनके शुभ-अशुभ प्रभाव और उपाय


तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए गोचर मिलाजुला फल रहेगा। यद्यपि धन लाभ के अवसर आएंगे,किंतु अनावश्यक खर्च बढ़ने से मन परेशान रहेगा। पत्नी का सम्मान करें। किसी वृद्ध महिला से भी आप को लाभ हो सकता है।


वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह अवधि चमत्कारिक से काम करेगी। किसी नए अनुबंध पर कार्य होगा। व्यवसाय अथवा नौकरी पेशा वाले व्यक्ति अपने कार्य अपने क्षेत्र में अपना बेस्ट देने का प्रयास करेंगे। किंतु स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए भाग्य और कर्म भाव में दोनों ग्रह आएंगे। आपके परिश्रम का पूर्ण परिणाम मिलेगा। इच्छित कार्य बनेंगे। घर में मंगल कार्यों का आयोजन होगा। धन का आगमन होगा। किसी वरिष्ठ पुरुष से आपको विशेष कार्य में योगदान मिलेगा।


मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए दोनों ग्रहों के गोचर अवधि मिली-जुली फलदाई रहेगी। लाभ हानि का अनुपात बराबर होगा। यद्यपि धन आगमन के नए नए स्रोत बन सकते हैं। किंतु धन के अनावश्यक खर्च करने से अभाव सा महसूस रहेगा।


कुंभ राशि

अष्टम भाव में मंगल का गोचर और भाग्य भाव में शुक्र का गोचर अच्छा प्रभाव देंगे किंतु चोट आदि से सावधान रहना पड़ेगा। भाइयों से संबंध मधुर रखें। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन का आगमन होता रहेगा।


मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए इन दोनों ग्रहों का गोचर बहुत लाभ लेकर आ रहा है। परिवार में मंगल कार्यों का होना। धन का आगमन और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किंतु अनावश्यक विवाद से बचना होगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story