Gochar 2022 Horoscope: मंगल के गोचर का आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव, जानें गोचर राशिफल

Gochar 2022 Horoscope: मंगल के गोचर का आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव, जानें गोचर राशिफल
X
Gochar 2022 Horoscope: मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। वहीं मंगलदेव साल 2022 में आठ बार राशि परिवर्तन करेंगे और वहीं से सभी राशियों को प्रभावित करते रहेंगे।

Gochar 2022 Horoscope: मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। वहीं मंगलदेव साल 2022 में आठ बार राशि परिवर्तन करेंगे और वहीं से सभी राशियों को प्रभावित करते रहेंगे। तो आइए जानते हैं मंगल ग्रह के इस गोचर से आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। अर्थात साल 2022 में मंगलदेव आपको क्या देने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: Lal Kitab: काले तिल के ये टोटके आपका कर सकते हैं बहुत बड़ा काम, जानें इनका कैसे करें प्रयोग

मेष राशि

स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय वाहन न चलाएं। अगर जरूरी हो तो विशेष सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन- लाभ हो सकता है।

वृष राशि

पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों का विशेष ध्यान रखें। लेन- देन के लिए समय शुभ है। वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि

कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ रहेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

कर्क राशि

वाद- विवाद से दूर रहें। क्रोध न करें। गुस्सा करने से आपको नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मान- सम्मान मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें, नहीं तो दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।

कन्या राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है।जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।

तुला राशि

कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे, लेकिन आपको मेहनत अधिक करनी होगी। निवेश करने के लिए समय शुभ है। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। धन- खर्च बढ़ सकता है। प्रेम जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि

नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है। मान- सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में हर किसी पर भी भरोसा करने से बचें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

धनु राशि

आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा।

मकर राशि

इस समय लेन-देन न करें। निवेश के लिए समय शुभ नहीं है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वाद- विवाद से दूर रहें।

कुंभ राशि

व्यापार के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। धन- लाभ होगा। परिवार के सदस्यों का भी पूरा सहयोग प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।

मीन राशि

कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। इस समय धैर्य से काम लें। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा, लेकिन धन- खर्च सोच- समझकर ही करें। पारिवारिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story