Gochar 2021 Horoscope : सिंह संक्रांति आज, जानें सूर्य भगवान आपकी राशि को कैसे करेंगे प्रभावित

Gochar 2021 Horoscope : सिंह संक्रांति आज, जानें सूर्य भगवान आपकी राशि को कैसे करेंगे प्रभावित
X
Gochar 2021 Horoscope : सूर्य देव आज देर रात 01:05 मिनट पर कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य सिंह राशि में 17 सितंबर 2021, दिन शुक्रवार देर रात 01:02 मिनट तक रहेंगे और फिर कन्या राशि में चले जाएंगे। ज्योतिष के अनुसार आज रात सिंह राशि में प्रवेश करने के बाद 26 अगस्त तक सूर्य और बुध दोनों सिंह राशि में रहेंगे और इस दौरान बुधादित्य नामक शुभ योग का बनेगा। वहीं सूर्य ग्रह को सिंह राशि का स्वामी माना जाता है। सूर्य ग्रह के इस राशि परिवर्तन का शुभ-अशुभ असर सभी राशियों पर पड़ेगा। तो आइए जानते हैं सूर्य के इस गोचर का आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव...

ये भी पढ़ें : Gochar 2021 Horoscope : शुक्र ने किया सिंह राशि में गोचर, जानें आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

मेष राशि

राशि के पांचवें भाव में सूर्य का भ्रमण होने से मेष राशि के जातकों को संतान से सम्बन्धित मामलो में काफी शुभफल मिल सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृषभ राशि

जातकों के लिए चतुर्थ भाव का सूर्य भूमि से लाभ दे सकता है। सुख साधन बढ़ाने के प्रयास सफल हो सकते हैं। व्यापार या नौकरी के लिए ये एक माह का समय काफी ठीक रह सकता है।

मिथुन राशि

राशि के तृतीय भाव में स्वराशि सूर्य का गोचर शुभफलदायी रहेगा। भाई बहनों से बिगड़े संबंध बन सकते हैं। आर्थिक लाभ की सम्भावना बनी रहेगी।

कर्क राशि

जातकों के लिए सिंह राशि सूर्य का भ्रमण दूसरे भाव में होने से धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक माहौल में उल्लास बना रहेगा। लेकिन कड़वी भाषा और गुस्से से बात बिगड़ सकती है।

सिंह राशि

सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं। इस गोचर के प्रभाव से आपको आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सेहत में बदलाव देखने को मिलेंगे। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशि

राशि के बारहवें भाव में स्वराशि सूर्य के आने से विदेश या जन्म स्थान से दूर जाने का मौका मिल सकता है। मुकदमेबाजी या अदालती उलझनों से कुछ राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें :Gochar 2021 : सूर्यदेव कल करेंगे सिंह राशि में प्रवेश, जानें इसके शुभ-अशुभ प्रभाव और उपाय

तुला राशि

तुला राशि के लिए सिंह राशि का सूर्य काफी लाभ लेकर आयेगा। एकादश भाव में स्वराशि सूर्य का होना आर्थिक लाभ के प्रबल सकेत दे रहा है। बिगड़े कार्य बनेंगे।

वृश्चिक राशि

राशि के दशम् भाव में सूर्य, मंगल और शुक्र की स्थिति बड़े सम्मान या लाभ का इशारा है। विशेषकर वृश्चिक राशि के राजनेताओं और अधिकारियों के लिए ये एक माह का समय काफी शुभ समाचार ला सकता है।

धनु राशि

जातकों के लिए भाग्य भाव का सूर्य भाग्य में बढ़ोतरी करेगा। पिता का स्वास्थ्य सुधर सकता है। दूरस्थ यात्राओं से मानसिक तनाव रहेगा।

मकर राशि

जातकों के लिए आठवें भाव में स्वराशि सूर्य चिंताएं बढ़ा सकता है, लेकिन अचानक धन लाभ के प्रबल योग रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति रह सकती है।

कुंभ राशि

जातकों के लिए सातवें भाव में स्वराशि सूर्य के आने से नौकरी के लिए शुभ रहेगा। लेकिन दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। साझेदार से बिगड़े संबंध प्रयास करने से सुधर सकते हैं।

मीन राशि

राशि के जातकों के लिए छठे भाव का सूर्य सामाजिक प्रभाव बढ़ायेगा। नौकरी चाहने वालो के लिए ये एक माह का समय काफी शुभ रह सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कर्ज मुक्ति होने की संभावना भी बनी रहेगी।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story