Gochar 2021 Horoscope : शुक्र ने किया सिंह राशि में गोचर, जानें आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

Gochar 2021 Horoscope : शुक्र ने किया सिंह राशि में गोचर, जानें आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव
X
  • आज 17 जुलाई को शुक्र ग्रह ने किया सिंह राशि में प्रवेश।
  • जानें, शुक्र ग्रह किस राशि के जातकों को क्या देने वाले हैं।
  • जानें, शुक्र ग्रह के गोचर का प्रभाव

Gochar 2021 Horoscope : शुक्र ग्रह को सभी प्रकार के भौतिक सुखों का स्वामी माना गया है। वहीं शुक्र ग्रह ने आज सुबह 09:13 बजे कर्क राशि से निकलकर चंद्र की सिंह राशि में प्रवेश कर लिए है। शुक्रदेव सिंह राशि में 11 अगस्त 2021 तक गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र का गोचर बहुत अहम माना जाता है क्योंकि यह वैवाहिक जीवन सौंदर्य सुख विलासिता आदि के कारक ग्रह माने जाते हैं। शुक्र के गोचर के प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। कुछ राशियों के लिए शुक्र का गोचर जीवन में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा तो कुछ राशियों के जीवन में अच्छे दिन आएंगे। तो आइए जानते हैं शुक्रदेव अपने इस गोचर काल में किस राशि के जातकों को क्या देने वाले हैं।

ये भी पढ़ें : Gochar 2021 : अमृत संजीवनी के मालिक शुक्र आज कर रहे हैं सिंह राशि में प्रवेश


मेष राशि

शुक्र गोचर काल में जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। कुंवारे जातकों का इस दौरान रिश्ता तय हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।


वृषभ राशि

धन खर्च पर कंट्रोल रखें। कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। नौकरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। छात्रों को सफलता मिल सकती है।


मिथुन राशि

इस दौरान आपको कड़ी मेहनत से सफलता हासिल होगी। धन खर्च से परेशान रहेंगे। भाई-बहन के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे।


कर्क राशि

शुक्र का गोचर आपके लिए शुभ फल लेकर आएगा। आय के साधन बढ़ेंगे। इस दौरान निवेश करना उत्तम रहेगा। इस दौरान आपका आर्थिक जीवन उच्च होगा।


सिंह राशि

शुक्र का गोचर सिंह राशि में हो रहा है। सिंह राशि वालों के जीवन सुख-शांति की वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।


कन्या राशि

विदेशों से जुड़े व्यापारियों को लाभ होगा। शानोशौकत में धन खर्च हो सकता है। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। पारिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

ये भी पढ़ें :Jyotish Shastra : कोरोना की तीसरी लहर से नहीं होगा नुकसान, भारी फेरबदल वाले हो सकते हैं आगामी चार माह


तुला राशि

इस दौरान आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। आपको आपके कार्यों में सफलता हासिल होगी। मानसिक शांति मिलेगी। यात्रा का योग बन सकता है।


वृश्चिक राशि

नौकरी करने वाले इस राशि के जातक इस समय थोड़ा सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में होने वाली राजनीति ये दूर रहने की सलाह दी जाती है। शुक्र गोचर काल में सफलता हासिल करेंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।


धनु राशि

धनु राशि के जातक इस दौरान धन संचय में सफल रहेंगे। आय के साधन बढ़ेंगे। विवाहित जातकों के लिए समय शुभ है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने की चाह रखने वाले छात्रों के लिए समय शुभ है।


मकर राशि

आपको कठिन परिश्रम के बाद सफलता हासिल होगी। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। वाद-विवाद से रिश्ते खराब हो सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है।


कुंभ राशि

शुक्र गोचर काल में आपके जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। साझेदारी से किए गए कार्यों में सफलता हासिल होगी। भाग्योदय होगा।


मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए बहुत अनुकूल स्थिति है। भाई-बहन में टकराव हो सकता है। इस दौरान आप कर्ज चुकाने में सक्षम होंगे।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story