Gochar 2021 Horoscope : कन्या राशि में विराजमान हुए शुक्र, जानें आपकी राशि को कैसे करेंगे प्रभावित

- जानें, आपकी राशि को कैसे प्रभावित करेंगे शुक्र
- जानें, शुक्र ग्रह आपको इस गोचर काल में क्या देने वाले हैं
- जानें, अपनी राशि पर शुक्र ग्रह का क्या हो सकता है इफेक्ट
Gochar 2021 Horoscope : शुक्र ग्रह को ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं 11 अगस्त 2021 को शुक्र ग्रह ने कन्या राशि में प्रवेश कर लिया है और यहां वे 06 सितंबर तक रहेंगे। ज्योतिष में शुक्र ग्रह के गोचर को बहुत अहम माना जाता है। वहीं ये सभी राशि के जातकों को समय-समय पर प्रभावित करते रहते हैं। तो आइए जानते हैं शुक्र ग्रह अपने इस गोचरकाल की अवधि में आपकी राशि को किस तरह प्रभावित करेंगे और आपको क्या देंगे।
ये भी पढ़ें :Janmashtami 2021 Shayari : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इन बेहतरीन टॉप-10 शायरियों से दें अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं
मेष राशि
आपके लिए षष्ठम शुक्र सामान्य फल देने वाला रहेगा। आपकी गंभीरता में वृद्धि होगी। कुछ घटनाओं की बेवजह चिंतित हो सकते है। धैर्य से काम लें।
वृषभ राशि
इन लोगों के लिए पंचम शुक्र सफलता देने वाला रह सकता है। कुछ काम अचानक पूरे होंगे और धन प्राप्ति संभव है। घर-परिवार और समाज में सम्मान बढ़ेगा।
मिथुन राशि
आपके लिए चतुर्थ शुक्र मददगार नहीं रहेगा। काम पूरे करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। चुनौतियां मिलेंगी।
कर्क राशि
तृतीय शुक्र शुभ फल देने वाला रह सकता है। व्यवसायियों को लाभ मिल सकता है। चिंताओं से मुक्ति मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
सिंह राशि
आपके लिए द्वितीय शुक्र धनदायक योग बनाएगा और संतान के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। नौकरी में तरक्की मिलने का योग बन रहे हैं। कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं।
कन्या राशि
इसी राशि में शुक्र आने से प्रसन्नता बढ़ेगी और सफलता मिल सकती है। नई चीजों की प्राप्ति होगी।
ये भी पढ़ें :Chanakya Niti : महिलाएं कभी नहीं देती अपने पाटर्नर को ये चीज, जानकर चौक जाएंगे आप
तुला राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र के द्वादश रहेगा। आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं। उदासी से बचना होगा। संदेह बना रहेगा। आत्म विश्वास बनाए रखें।
वृश्चिक राशि
शुक्र एकादश होने से सामान्य समय रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। धन लाभ मिलने के योग बन सकते हैं।
धनु राशि
इस राशि के लिए शुक्र दशम होने से लाभदायक रह सकता है। कोई विशेष काम पूरा होगा और नई वस्तुएं खरीदने का मौका मिलेगा।
मकर राशि
व्यापारियों के लिए नवम शुक्र शुभ रह सकता है। नौकरी में भी लाभ मिलने के योग हैं। सम्मान में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि
आपके लिए शुक्र अष्टम होने से आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। मानसिक तनाव में भी वृद्धि हो सकती है।
मीन राशि
शुक्र सप्तम होने से समय में सुधार होगा। लाभदायक स्थिति रह सकती है। अटके काम पूरे हो सकते हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS