Gochar 2022 Horoscope: बुध का मकर राशि में प्रवेश आपको क्या दे सकता है, जानें गोचर राशिफल

Gochar 2022 Horoscope:29 दिसंबर 2021 से बुध ग्रह मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं बुध ग्रह एक शुभ ग्रह हैं, लेकिन कुछ परिस्थितियों में वे अपना अशुभ प्रभाव भी लोगों के ऊपर दिखा देते हैं। वहीं बुध ग्रह को कारोबार और कारोबारियों का रक्षक और देवता माना जाता है। तो आइए जानते हैं बुध ग्रह के इस राशि परिवर्तन का आपकी राशि पर क्या प्रभाव होगा। अर्थात बुध ग्रह इस गोचरकाल में आपको क्या देने वाले हैं।
ये भी पढ़ें: Gochar 2022: ग्रहों के राजकुमार बुध दो महीनों तक मकर राशि में रहेंगे, जानें इसका क्या हो सकता है असर और उपाय
मेष राशि
बिजनेस और नौकरी में सफलता के योग बन रहे हैं। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृष राशि
रोजमर्रा के कामों में मेहनत बढ़ेगी लेकिन फायदा भी हो जाएगा। सेहत संबंधी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
मिथुन राशि
नौकरी में किस्मत का साथ मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। योजनाएं सफल होंगी।
कर्क राशि
धन लाभ तो होगा, लेकिन खर्चा भी बना रहेगा। सोच-समझकर बोलें। राज की बातें उजागर हो सकती हैं।
सिंह राशि
आत्मविश्वास बढ़ेगा। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। सेहत में सुधार होगा। दूर स्थान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
कन्या राशि
सुख बढ़ेंगे। लेकिन माता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। यात्राओं में सावधानी रखें। प्रॉपर्टी संबंधी कामों में सफलता मिलने के योग हैं।
तुला राशि
कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। सोच-समझकर बोलें और सावधानी से कोई भी फैसला लें।
वृश्चिक राशि
जो फैसले लेंगे उनमें सफलता मिलेगी। नौकरी और बिजनेस संबंधी यात्रा होने के योग बनेंगे। भाई-बहनों या दोस्तों से विवाद होने की आशंका है।
धनु राशि
शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। प्रेम विवाह करना चाह रहे हो तो अवसर अनुकूल है।
मकर राशि
रोजमर्रा के कामों में सफलता तो मिलेगी, लेकिन उलझनें भी बढ़ती जाएंगी। नौकरीपेशा लोगों को सोच-समझकर फैसले लेने होंगे।
कुंभ राशि
खर्चा बढ़ेगा। सेविंग खत्म हो सकती है। योजनाएं अधूरी रहेंगी। कामकाज को लेकर तनाव रहेगाा। भागदौड़ भी रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधी फैसलों में सावधानी रखें।
मीन
प्रॉपर्टी और रोजमर्रा के कामों में फायदा हो सकता है। इनकम सोर्स बढ़ेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। शेयर मार्केट में फायदा मिल सकता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS