Gochar 2022 Horoscope : देवगुरू बृहस्पति कुंभ राशि में बैठकर आपको कैसे करेंगे प्रभावित, जानें गोचर राशिफल

- जानें, बृहस्पतिदेव आपको क्या देने वाले हैं।
- जानें, किन लोगों को बरतनी होगी सावधानी
- जानें, किन लोगों के लिए लकी साबित होगा गुरू का गोचर
Gochar 2022 Horoscope : देवगुरु बृहस्पति जी साल 2022 में 13 अप्रैल तक कुंभ राशि में गोचर करेंगे और कई राशि के जातकों के लिए धनलाभ और सफलता दिलाएंगे। गुरु यानि बृहस्पति ग्रह ने 20 नवंबर 2021 से को कुंभ राशि में प्रवेश किया था और वे अब 13 अप्रैल 2022 तक कुंभ राशि में रहेंगे। इस गोचर काल के दौरान गुरू ग्रह का असर विभिन्न राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। वैसे तो इस टाइम कई राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा, लेकिन इस दौरान बृहस्पतिदेव सभी राशि के जातकों को प्रभावित करते रहेंगे। तो आइए जानते हैं बृहस्पतिदेव इस गोचर काल के दौरान आपकी राशि को कैसे प्रभावित करेंगे। अर्थात आप लोगों को देवगुरू बृहस्पति जी क्या दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Gochar 2022: देवगुरु बृहस्पति 13 अप्रैल तक कुंभ राशि में रहेंगे, जानें इस ग्रह के प्रभाव और उपाय
मेष
गुरु ग्यारहवें यानि आय भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में यह समय बेहद शुभ रहने की संभावनाओं से भरा है। गुरु के प्रभाव से रुके हुए कार्य बनेंगे। धन आगमन के रास्ते खुलेंगे। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति की संभावना है।
वृषभ
इस समय देवगुरु बृहस्पति की मौजूदा स्थिति वृष राशि के जातकों प्रसिद्धि और सम्मान दिलाने वाली है। इस दौरान आपको यात्राओं पर भी जाना पड़ सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। सभी कार्य पूरे होंगे।
मिथुन
इस राशि में गुरु नौवें भाव में गोचर कर रहा है। ऐसे में मनचाही सफलता प्राप्त करने के योग बन रहे हैं। सभी कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। छात्रों के लिए भी बेहद अनुकूल समय रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।
कर्क
कर्म का शुभ परिणाम दिलाने वाला होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा। जॉब में प्रमोशन व स्थान परिवर्तन के योग बने रहे हैं। पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। धन लाभ के साधन बनेंगे।
सिंह
इस समय देवगुरु बृहस्पति सिंह वालों के सप्तम भाव में गोचर करेंगे जिससे दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ने की संभावना है। यदि आप साझेदारी का व्यापार कर रहे हैं, तो इसमें लाभ होगा।
कन्या
इस समय देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि के छठे यानि रोग व शत्रु भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान आपके मान-सम्मान में वृद्धि के योग बनेंगे। वहीं सेहत भी ठीक बने रहने की उम्मीद है।
तुला
इस समय देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि से पांचवें यानि बुद्धि व पुत्र भाव में गोचर करेंगे। इस समय आप अपनी बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन करते हुए, कई जगहों पर लाभ प्राप्त करेंगे। अटके कार्यों का निपटारा होगा।
वृश्चिक
इस समय देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि से चौथे यानि सुख व माता के भाव में गोचर करेंगे। इस समय आपकी खुशी में कुछ तनाव का असर देखने को मिल सकता है, वहीं आपके खर्चों में वृद्धि संभव है।
धनु
इस समय देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि से तीसरे यानि पराक्रम व छोटे भाई बहनों के भाव में गोचर करेंगे। आपके लिए देवगुरु बृहस्पति का ये परिवर्तन अत्यंत भाग्यशाली रहेगा। इस समय आपको और भी पराक्रम दिखाने की जरूरत है।
मकर
इस समय देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि से दूसरे यानि धन व वाणी के भाव में गोचर करेंगे। इस समय उचित रहेगा कि नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग कोई जोखिम न उठाएं। आपके परिवार में सुख और समृद्धि भी बढ़ने की संभावना है।
कुंभ
इस समय देवगुरु बृहस्पति आपकी ही राशि यानि लग्न भाव में गोचर करेंगे। आपके लग्न में देवगुरु का ये गोचर आपके लिए अच्छा और शुभ परिणाम लाता दिख रहा है। इस समय आप खुद को हर निर्णय लेने में सक्षम महसूस करेंगे।
मीन
इस समय देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि से द्वादश यानि व्यय भाव में गोचर करेंगे। जिसे आर्थिक परेशानियों में वृद्धि हो सकती है और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं यह समय आपकी सेहत के लिहाज से भी अच्छा नहीं है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS