Horoscope 2021: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल 2021

Horoscope 2021: साल 2021 की शुरूआत होने में अब चंद दिन ही शेष बचे हैं और साल 2020 अपनी खट्टी-मीठी यादों के साथ अब पलायन करने वाला है। ऐसे में सभी लोगों के मन में आने वाले साल को लेकर जिज्ञासा होगी कि आपने वाला साल उनके लिए क्या सौगात लेकर आने वाला है। तो आइए जानते हैं डॉ. प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आने वाला साल 2021 आपके लिए कैसा रहेगा।
Also Read: Jyotish shastra:पंचक क्या है और कितने प्रकार का होता है, जानिए...
मेष राशि
लकी नंबर: 5
लकी कलर: फिरोजी
आने वाला वर्ष 2021 मेष राशि के जातकों के लिए काफी लाभदायक होगा। उच्च शिक्षा की इच्छा रखने वाले छात्रों को अपनी मनचाही यूनिवर्सिटीज में प्रवेश लेने का सुनहरा अवसर मिल सकता है। आप अपनी मेहनत से परीक्षा की चुनौतियों का सामना कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से जो प्रमोशन रुका हुआ था, वो आने वाले वर्ष में आपको मिलने की संभावना है। घर में सुख और शांति भरे वातावरण का अनुभव होगा, जिससे घरवालों में आपसी प्रेम बढ़ेगा। परिवार के साथ यात्रा करना आपको आंतरिक रूप से मैचोर होने का अवसर प्रदान करेंगी। आपके और आपके प्रेमी/प्रेमिका के बीच प्यार और नजदीकी बढ़ने की संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए वर्ष 2021 अत्यंत समृद्ध होगा। लोगों के साथ मिलना-जुलना आने वाले समय में आपके हित में होगा। आपसी मेलजोल सामाजिक संबंधों को मजबूत बनाएगा और साथ ही लाभकारी होगा। नियमित रूप से योग और ध्यान करने से आपका स्वास्थय अच्छा बना रहेगा।
वृषभ राशि
लकी नंबर: 2
लकी कलर: नीला
आर्थिक रूप से वर्ष 2021 मिलाजुला रहेगा। दफ्तर में ली गई जिम्मेदारियों को पूरा करने पर सीनियर्स सहित आपके सहकर्मी भी आपके काम से संतुष्ट होंगे। किसी आकर्षक और दिलकश व्यक्ति से मिलने का योग बन सकता है। प्रेमी युगलों में नज़दीकियां बढ़ने के संकेत है। यदि आप सिंगल हैं तो आप जिनको पसंद करते हैं, उनसे दिल की बात ना छुपाएं, वरना देर हो जाएगी। आपको अपने स्वास्थ्य पर ज़्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। खानपान में सावधानी बरतें और कसरत अथवा योग से अपने आपको चुस्त रखने की पूरी कोशिश करें। सितारे आपके पक्ष में है इसलिए शैक्षणिक क्षेत्र में लिए गए फैसले आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के आसार हैं। वर्ष 2020 में आपने काफी धनराशि की बचत की है, जिसका फल आपको आने वाले साल में मिलने की संभावना है।
मिथुन राशि
लकी नंबर: 1
लकी कलर: लाल
नए वर्ष में काम आसान होंगे, मगर उसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को थोड़े धैर्य से काम लेना पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आने वाला साल लाभदायक सिद्ध होगा। यात्राओं का भरपूर आनंद लें। यात्रा पर अगर संभव हो सके तो पूरे परिवार के साथ जाएं, जिससे आपसी रिश्तों की भी मिठास बढ़ जाएगी। अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। कुछ हाउसवाइव्स घर की साज-सज्जा का जिम्मा उठाएंगी और काफी चैंजेस लाएंगी। स्वास्थय पर ध्यान देना बहुत जरूरी होगा। खानपान पर विशेष रूप से ध्यान देना आवश्यक होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कोई भी फैसले जल्दबाज़ी में ना करें। पूरी तरह सोच समझ कर ही आगे बढ़ें। आय में कमी तो नहीं होगी, मगर पैसों का सही तरीके से उपयोग करना बेहतर होगा।
कर्क राशि
लकी नंबर: 8
लकी कलर: लाइट ग्रे
जो लोग व्यवसाय से जुड़े हैं, वो किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। अनुशासन का पालन करना आपके जॉब में लाभदायक सिद्ध होगा। एक नए जॉब ऑफर या ट्रांसफर के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। सकारात्मक सोच आने वाले साल में आपकी लव लाइफ के लिए लाभदायक साबित होगी। आपके और आपके प्रेमी या प्रेमिका के बीच संबंध और मधुर होने की संभावना है। एक दूसरे के साथ समय बिताने के काफी मौके मिलेंगे। आने वाला साल परिवारजनों के साथ रहने का होगा। आपसी संबंध बढ़ेंगे। रिश्तेदारों के साथ ताल-मेल सुधरेंगे और गर्मी की छुट्टियों में आपका घर मेहमानों से भरा पूरा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार के आसार हैं। आपको अपने आप को फिट रखने के लिए काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। पुराने दोस्तों से मिलने के लिए की गई यात्रा सफल साबित होगी। दोस्तों के साथ बिताया समय अच्छा रहेगा और आपको हर्षोल्लास से भर देगा।
सिंह राशि
लकी नंबर: 9
लकी कलर: हल्का भूरा
आने वाला साल आपकी बेहतरी के लिए होगा और आपको जीतने के कई अवसर प्रदान करेगा। स्वस्थ रहने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, जिसके चलते योग-ध्यान या जिम का सहारा लेना पड़ सकता है। छात्रों के लिए आने वाले साल की शुरुआत मिली-जुली रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को अवसर के साथ-साथ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। कुछ सहयोगियों के साथ जुड़ने के और नए एसोसिएट्स के साथ मिलकर काम करने के संकेत है। प्रमोशन मिलने की संभावना अधिक है। आपको नौकरी के लिए किसी दूसरे शहर शिफ्ट होने का नया अवसर भी मिल सकता है, जिसे आपको हाथ से जाने नहीं देना चाहिए। प्रेम संबंधों में किसी भी तरह की गलतफहमियों से दूर रहें। अपने पार्टनर को भी समय दें। आपको व्यवसाय या नौकरी की वजह से विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपके और आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद साबित होगी।
कन्या राशि
लकी नंबर: 3
लकी कलर: बेज
नए जॉब्स के ऑफर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। विवाह योग्य लोगों के लिए शादी के मनचाहे प्रस्ताव आने लगेंगे। आप घर शिफ्ट करने में काफी व्यस्त रह सकते हैं। घर की साज सज्जा में ही आपका आधे से ज़्यादा समय व्यतीत होगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है, मगर आपके द्वारा बचाई गई धनराशि से आप ज़रूरत के खर्चों को आराम से संभाल पाएंगे। पैसों के मामले में स्थिरता आएगी। व्यवसायिक प्रॉपर्टी को लेकर आपके लिए काफी अच्छा साबित होगा। इसी दौरान प्रॉपर्टी में निवेश करना सही फैसला होगा। स्वास्थ्य-संबंधी तकलीफों से निजात दिलाने में आपको मदद मिलेगी। ये मदद या तो आपके कोई मेंटर के रूप में मिलेगी या आपके जिम के फिटनेस ट्रेनर के रूप में। सामाजिक सर्कल्स में आपका नाम होगा और आपके दोस्तों का दायरा 2021 में बढ़ता जाएगा। आप अपने दोस्तों के बीच पॉपुलर पर्सनालिटी बन कर उभरेंगे।
तुला राशि
लकी नंबर: 4
लकी कलर: स्काई ब्लू
तुला राशि वालों के लिए आने वाला वर्ष 2021 ख़ुशी से भरा होगा और आपको पॉजिटिविटी से भर देगा। फाइनेंस के मामले में औसतन आपकी स्थिति काफी स्थिर रहेगी। आपको फिजूलखर्ची से बचकर रहना होगा। आप रोमांस के नए चरण में प्रवेश करेंगे। जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, वो अपने संबंधों को आगे ले जाने की सोच सकते हैं और परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। आने वाले साल में आप अपनी किसी पुरानी हॉबी को फिर से शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं। आप घर के लिए जरूरत की चीजें खरीदने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। आपका हंसमुख मिज़ाज ऑफिस में सहकर्मियों के साथ आपका ताल-मेल सुधारने में कारगर साबित होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम जो बीते साल में छूट गए थे, वो आप आने वाले वर्ष में फिर से करने के बारे में सोच सकते हैं। आप पूरे साल सेल्फ-मोटिवेटेड रहेंगे और आने वाले दिनों में खुद को काफी सशक्त महसूस करेंगे। आप सबके साथ अपने आपको भी खुश रखने में सफल होंगे।
वृश्चिक राशि
लकी नंबर: 18
लकी कलर: डार्क रेड
करियर और जॉब में काफी सफलता मिलेगी। इस साल आप अपने पुराने कुछ बचे हुए कार्यों को करने की सोच सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए लाभदायक होगी। आप अपनी नई आइडियाज से और अपने हुनर से ऑफिस में सबका दिल जीत लेंगे और सफलतापूर्व आगे बढ़ते चलेंगे। जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, वो अपने रिश्ते को फॉर्मल रूप देंगे और आपके इस फैसले में आपके परिवार वाले भी आपका साथ देंगे। स्टॉक मार्केट में निवेश करने से पहले काफी अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। बिज़नेस में नए फैसले लेने से पहले सोच लें। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने से पहले ऐसे निवेशों के बारे में अच्छी तरह सोच समझकर ही कोई नतीजे पर पहुंचिए, अन्यथा नुकसान भुगतना पड़ेगा। कंस्ट्रक्शन और रेनोवेशन के काम तेज़ी से होने की संभावना है। कॉम्पिटिटिव एक्ज़ाम्स में बैठने वाले छात्रों के लिए आने वाला साल खुशियां लेकर आएगा।
धनु राशि
लकी नंबर: 7
लकी कलर: ग्रे
रुके काम पूरे होंगे और आप अपने आपको आने वाले साल में बेहद खुश और उत्साहित महसूस करेंगे। कॉर्पोरेट कम्पनीज में कार्यरत लोग अपने काम से अपने सीनियर्स को प्रभावित करने में सफल होंगे। प्रमोशन मिलने की काफी संभावना है। आप घरवालों के साथ के साथ ज़्यादा से ज़्यादा वक़्त बिताएंगे। परिवार के साथ आप कोई न कोई काम या फंक्शन या समारोह अटेंड में करने में साल व्यतीत करेंगे। ऑफिस की भी पार्टीज आपको आने वाले साल में बिजी रखेंगी। वर्ष 2021 में छात्रों के लिए काफी प्रसन्नता रहेगी। पढ़ाई से रिलेटेड जो काम अटके हुए थे, वो आप अपनी कड़ी मेहनत और लगन से पूरे करने में कामयाब होंगे।
मकर राशि
लकी नंबर: 9
लकी कलर: डार्क ब्लू
2021 में फैशन से जुड़े व्यक्ति और रिटेल कार्यों से सम्बंधित लोगों को उत्साहित करने वाला समाचार मिलेगा। या तो प्रमोशन या नए शहर में ट्रांसफर आपका इंतजार कर रहा हो सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ और अच्छी तरह काम करने में सक्षम होंगे। इसके काफी अच्छे परिणाम मिलेंगे, जो आपके सीनियर्स को भी इम्प्रेस करेंगे। सेवा उद्योग से जुड़े लोगों को साल में प्रमोशन मिल सकता है। पत्नी या बच्चों के लिए नयी गाड़ी खरीदने का निश्चय करेंगे। रोमांस में प्रेमी या प्रेमिका के साथ थोड़ा सा एडजस्टमेंट करने पर ही आपके प्रेम की गाड़ी सीधी पटरी पर दौड़ेगी। जो कपल्स लांग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में काफी समय से हैं, वो वर्ष में परिणय सूत्र में बंधने का फैसला करेंगे। सही मात्रा में खान-पान ही अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है। नए फिटनेस प्लान के बारे में सोच-विचार करिए। जमीन या जायदाद को लेकर चले आये पुराने झगड़े सितम्बर से नवंबर महीनों के बीच सुलझते हुए दिखाई देंगे। जो भी फैसला लिया जायेगा, वो आपके पक्ष में होने के संकेत है।
कुंभ राशि
लकी नंबर: 18
लकी कलर: मजेंटा
कुछ नया करने की सोचेंगे, मगर जैसे साल गुजेरगा, आप फिर से पुराने तौर-तरीकों से काम करने लग जायेंगे। नौकरीपेशा लोगों के इंटरपर्सनल स्किल्स उनके लिए फायदेमंद साबित होंगे, जिससे की आपके सीनियर्स आपको टीम के नेतृत्व का अवसर देंगे। इमोशनल तरीके से आप अपने पार्टनर पर काफी निर्भर रहेंगे। नवविवाहित जोड़े आने वाले वर्ष में जल्द ही खुशखबरी सुनाएंगे। आपका परिवार आपके हर फैसले में आपका सपोर्ट करेगा। परिवार के साथ छुट्टियां बिताने का अवसर मिलेगा, जो की आपको तरोताज़ा कर देगा। आप आने वाले वर्ष में अच्छा खाना-पीना और सेहत का ध्यान देने का प्रण करेंगे। एक्सरसाइज से पुरानी तकलीफों से छुटकारा मिलेगा।
मीन राशि
लकी नंबर: 6
लकी कलर: ब्राउन
आपके निजी जीवन की बात हो या आपके व्यवसायिक जीवन की, आप अपने काम से हर किसी का मन मोह लेंगे। ऑफिस में अपने किसी सीनियर के काम करने के तरीके से आप बहुत प्रभावित होंगे, जो आपको अपने खुद के काम करने में आसानी देगा। लव लाइफ में सितारे आपके फेवर में हैं और जो कपल्स आपस में मनमुटाव के वजह से दूरी बनाये हुए थे, वो अपने निजी जीवन में एक दूसरे के करीब आते महसूस पैसों के मामले में थोड़ी सावधानी ज़रूरी है। इस दौरान कोई आपसे उधारी ले सकता है, जिसे आप मना नहीं कर सकेंगे। आपके हर प्रयास से घर में सुख शांति का माहौल रहेगा। बच्चे अपनी अच्छी पढ़ाई और अच्छे रिजल्ट्स से आपको खुश कर देंगे। स्वास्थ्य लगभग अच्छा रहेगा, क्योंकि आप फिट रहने के लिए पूरी तरह मानसिक रूप से तैयार रहेंगे। कुछ व्यक्ति इमेज मेकओवर के बारे में सोचेंगे तो कुछ डीटॉक्स डाइट फॉलो करके अपने आपको हेल्दी रखने का प्लान बनाएंगे।
Tags
- #Kark Rashifal 2021
- #Meen Rashifal 2021
- #Tula Rashifal 2021
- #Dhanu Rashifal 2021
- #rashifal 2021
- #Rashifal
- #Varshik Rashifal 2021
- #Singh Rashifal 2021
- #Makar Rashifal 2021
- #Vrisabh Rashifal 2021
- #Kumbh Rashifal 2021
- #Vrishchik Rashifal 2021
- #Kanya Rashifal 2021
- #Rashifal year 2021
- #Horoscope 2021
- #Leo horoscope 2021
- #Aries Horoscope 2021
- #Libra horoscope 2021
- #Virgo Horoscope 2021
- #Gemini Horoscope 2021
- #taurus horoscope 2021
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS