Horoscope Today 10 September 2022 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें शनिवार का राशिफल

10 September 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और दिन शनिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है।
आज का पंचांग
तिथि : पूर्णिमा
नक्षत्र : शतभिषा, पूर्वभाद्रपदा
करण : बव, बालव, कौलव
योग : धृति, शूल
सूर्योदय : 06:04 AM
सूर्यास्त : 06:33 PM
मेष
काम में सफलता मिलना असंभव प्रतीत हो रहा है। भविष्य के सपने सजोएंगे। विवादों से दूरी बनाएं। संगीत में रूचि बढ़ेगी। मन शांत रहेगा।
शुभ अंक : 09
शुभ रंग : ग्रे
उपाय: मां लक्ष्मी को खीर का भोग लाएं।
वृषभ
कोई नया काम शुरू ना करें। व्यवहार और वाणी पर नियंत्रण रखें। विरोधियों से दूर रहें। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक : 05
शुभ रंग : ग्रे
उपाय: सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
मिथुन
किस्मत का साथ मिलेगा। थोड़ी मेहनत में आज अपार सफलता के योग हैं। नया काम शुरू करने के लिए दिन बहुत शुभ है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आर्थिक तंगी दूर होगी।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : ग्रीन
उपाय: पुस्तक दान करें।
कर्क
सेहत बिगड़ने से पूरा दिन मन अशांत रहेगा। घर में तनाव बढ़ेगा। अपनों का सहयोग नहीं मिलेगा। बिजनेस में सफल रहेंगे। लाभ होगा।
शुभ अंक : 05
शुभ रंग : ग्रे
उपाय: शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें।
सिंह
पुराने कार्यों पर ही फोकस करें। कोई भी नया काम ना करें वरना नुकसान हो सकता है। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। प्रेम से बोले वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : रेड
उपाय: सूर्य को मीठा जल चढ़ाएं।
कन्या
कारोबारी तनाव समाप्त होंगे। चहुंओर से सफलता का डंका बजाएंगे। जीवनसाथी भरपूर प्यार देगा। धन लाभ होगा।
शुभ अंक : 08
शुभ रंग : ग्रीन
उपाय: किन्नरों को पैसा दान करें और भोजन कराएं।
तुला
कारोबार की ओर से परेशान रहेंगे। किसी काम में जल्दी ही सफल होंगे। लाभ मिलेगा। किसी बात को लेकर खिन्न रहेंगे।
शुभ अंक : 07
शुभ रंग : ग्रे
उपाय: सफेद मिठाई दान करें।
वृश्चिक
दोपहर के बाद धन लाभ होगा और खर्चा भी बढ़ेगा। सेहत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के संग रोमांटिक समय बताएंगे।
शुभ अंक : 08
शुभ रंग : ग्रीन
उपाय: गरीबों को वस्त्र दान करें।
धनु
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नया काम शुरू कर सकते हैं। प्रतिस्पधियों पर हावी रहेंगे। यात्रा पर जा सकते हैँ।
शुभ अंक : 02
शुभ रंग : ब्लू
उपाय: हल्दी का दान करें।
मकर
मेहनत के अनुरुप ही आज आपको लाभ मिलेगा। रूका हुआ काम बनेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। सम्मान बढ़ेगा।
शुभ अंक : 01
शुभ रंग : रेड
उपाय: राधा कृष्ण की पूूजा करें।
कुंभ
घर में सुख और शांति आएगी। किसी प्रेमी या प्रेमिका से मुलाकात संभव है। दोपहर के बाद अपना ख्याल रखें और सोच विचार के बाद ही कोई फैसला लें।
शुभ अंक : 02
शुभ रंग : ग्रे
उपाय: भगवान की कपूर जलाकर आरती करें।
मीन
किसी करीबी के द्वारा कही गई बात आपके मन को ठेस पहुंचा सकती है। घर में तनाव बढ़ेगा। पैसों की तंगी दूर हो सकती है। सेहत उत्तम रहेगी।
शुभ अंक : 01
शुभ रंग : ग्रे
उपाय: मेहंदी का किसी सुहागन महिला को दान करें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS