सिंह, कुंभ और मीन राशि वालों को प्रॉपर्टी से हो सकता है लाभ, खुल सकते हैं उन्नति के द्वार

सिंह, कुंभ और मीन राशि वालों को प्रॉपर्टी से हो सकता है लाभ, खुल सकते हैं उन्नति के द्वार
X
  • राशि के अनुसार जानें कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
  • आपकी राशि के अनुसार आपके लिए शुभ रंग और अंक

आज का राशिफल, 11 मार्च 2021, Leo, Aquarius and Pisces Aaj ka Rashifal, 11 March 2021। सिंह, कुंभ और मीन राशि वालों का आज कैसा रहेगा भाग्य, शुभ अंक और शुभ रंग जानें हरिभूमि के साथ...

ये भी पढ़ें : Maha Shivratri 2021 : आज से बन रहा कल्याणकारी शिव योग, महाशिवरात्रि पर कई दोषों से दिलाएगा मुक्ति


सिंह

यात्रा करने के लिए सही साधन का उपयोग करें, अन्यथा समस्या हो सकती है। प्रॉपर्टी के सेल से अच्छी आमदनी के संकेत हैं। पढाई के क्षेत्र में मेहनत के अनुकूल सफलता मिलने की उम्मीद है। उच्च शिक्षा की इच्छा रखने वालों को आर्थिक सहायता मिल सकती है। आप अपनी दक्षता को निखारने के लिए कोई कोर्स कर सकते हैं।

शुभ अंक : 15

शुभ रंग : सफेद

ये भी पढ़ें : Maha shivratri 2021 : महाशिवरात्रि कल, एक क्लिक कर जानें शिव पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत पारण का समय


कुंभ

प्रोफेशनल स्तर पर आप अपनी काबिलियत से कामयाबी पाने वाले हैं। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आप में से कुछ लोग पार्टनर के साथ वेकेशन पर जा सकते हैं। संपत्ति का समाधान आपके पक्ष में रहेगा। पढाई को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : ग्रे

ये भी पढ़ें : Phulera Dooj 2021 Date : फुलेरा दूज के दिन किस लग्न में करें विवाह, एक क्लिक कर जानें शुभ मुहूर्त


मीन

किसी बड़े घरेलू आवश्यकता के लिए बजट में कटौती संभव है। आमदनी बढ़ने की संभावना है। परिवार के किसी नौजवान के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। विदेश जाने की संभावना बन रही है। संपत्ति विवाद का हल आपके पक्ष में रहने के संकेत हैं। किसी और की वजह से मूड खराब हो सकता है।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : क्रीम

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story