तुला, धनु और मकर राशि वालों को पढ़ाई के क्षेत्र में अनुकूल रहेगा आज का दिन, विवाद से दूर रहें

- राशि के अनुसार जानें कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
- आपकी राशि के अनुसार आपके लिए शुभ रंग और अंक
आज का राशिफल, 11 मार्च 2021, Libra, Sagittarius and Capricorn Aaj ka Rashifal, 11 March 2021। तुला, धनु और मकर राशि वालों का आज कैसा रहेगा भाग्य, शुभ अंक और शुभ रंग जानें हरिभूमि के साथ...
ये भी पढ़ें : Surya Gochar 2021 : ग्रहों के राजा सूर्य 14 मार्च को करेंगे राशि परिवर्तन
तुला
पढाई के क्षेत्र में कोई बड़ा अवसर मिलने के संकेत हैं। फिटनेस के शौकीन लोग व्यायाम के नए तरीके अपना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी एक खास जगह बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। परिवार में चल रही किसी समस्या को समय रहते सुलझा लेने की जरुरत है, अन्यथा बात बिगड़ सकती है। रोड यात्रा के समय परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : हरा पर्पल
ये भी पढ़ें : Maha Shivratri 2021 : महाशिवरात्रि पर जानें 14 मुखी रुद्राक्ष पहनने के लाभ
धनु
आज का दिन आपके लिए पढाई और प्रोफेशन दोनों के लिहाज से अच्छा है। सट्टेबाजी में पैसा लगाना नुकसानदायक हो सकता है, पैसा डूबने के संकेत हैं। कार्य क्षेत्र में किसी और के मामले में पड़ने से बचें, आप फंस सकते हैं। किसी परिवारिक समारोह में शामिल होना एक रोमांचक अनुभव साबित होगा। विदेश यात्रा की संभावना बन रही है। यदि किसी प्रॉपर्टी का निगोशिएशन करने जा रहे हैं तो आत्मविश्वास रखना जरुरी होगा।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नीला
ये भी पढ़ें : Vashikaran : किसी भी महिला को ऐसे करें अपने वश में, जानिए मंत्र और प्रयोगविधि
मकर
कोई आपसे पढाई में मदद की अपेक्षा रख सकता है। वाहन या कोई अन्य बड़ा सामान खरीदे जाने की संभावना है। जॉब करने वाले लोग अपनी काबिलियत साबित करने का भरपुर प्रयास कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जाना यादगार साबित होगा। जिस तरह आपका नेटवर्किंग बढ़ रहा है, समाजिक क्षेत्र में आप मशहूर हो सकते हैं।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : पर्पल
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS