Horoscope Today 11 September 2022 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें रविवार का राशिफल

11 September 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन रविवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है।
आज का पंचांग
नक्षत्र : पूर्वभाद्रपदा, उत्तरभाद्रपदा
करण : कौलव, तैतिल, गर
योग : शूल, गण्ड
सूर्योदय : 06:04 AM
सूर्यास्त : 06:31 PM
मेष
बढ़ता हुआ खर्च आपको परेशान करेगा। परिवार में अनबन हो सकती है। अपनी सोच को कार्य में लगाने से लाभ मिलेगा। सेहत का ध्या रखें और योग करें।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : येलो
उपाय: मूंग की दाल का दान करें।
वृषभ
कारोबारी साथियों से लाभ मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी की तरफ आकर्षित होंगे। प्रेमी साथी के साथ समय बिताएंगे। आलस्य की स्थिति बनेगी।
शुभ अंक : 02
शुभ रंग : ब्लू
उपाय: श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
मिथुन
आज आपको धन लाभ होगा और प्रियजनों से मुलाकात होगी। वाणी पर संयम बनाएं। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक : 08
शुभ रंग : रेड
उपाय: गुड़ दान करें।
कर्क
बिना किसी कारण क्रोधित हो सकते हैं। पैसों की तंगी परेशान करेगी। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
शुभ अंक : 09
शुभ रंग : पिंक
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
सिंह
किसी अनिश्चित जगह से धन लाभ हो सकता है। कारोबार बढ़ेगा। शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी भरपूर प्रेम करेगा। सम्मान बढ़ेगा।
शुभ अंक : 01
शुभ रंग : येलो
उपाय: जानकी जी और प्रभु श्रीराम को नारियल का भोग लगाएं।
कन्या
थकान और आलस्य की स्थिति बनेगी। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न नहीं होंगे। सरकारी काम में बाधा आएगी। वैवाहिक जीवन में भी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक : 09
शुभ रंग : ब्लू
उपाय: काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
तुला
वाहन सुख मिल सकता है। कोई महत्वपूर्ण डील पूरी हो सकती है। खर्च बढ़ेगा। कोई बीमारी परेशान कर सकती है।
शुभ अंक : 04
शुभ रंग : येलो
उपाय: पीपल के पास तेल का दीया जलाएं।
वृश्चिक
अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। निराशावादी लोगों से दूर रहें। नेत्रों में दिक्कत हो सकती है। पार्टनर का भरपूर प्रेम मिल सकता है।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : ब्लैक
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
धनु
बेकार के खर्च परेशान करेंगे। काम में अनुकूल सफलता नहीं मिलेगी। मानसिक रुप से खिन्न रहेंगे। जीवनसाथी के संग तालमेल बिठाने की कोशिश करें।
शुभ अंक : 01
शुभ रंग : येलो
उपाय: ईश्वर का ध्यान और पूजा करके ही घर से निकलें।
मकर
अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है।
शुभ अंक : 04
शुभ रंग : ब्लू
उपाय: गाय को रोटी खिलाएं।
कुंभ
असमंजस की स्थिति से बाहर निकलें और सेहत पर ध्यान दें। खर्चे बढ़ेंगे और धन लाभ भी होगा। पार्टनर की चिंंता आपको परेशान करेगी।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : पर्पल
उपाय: लाल वस्त्र दान करें।
मीन
साथी से मनमुटाव होगा और परिवार में तनाव हो सकता है। खर्च पर काबू करें। धन मिलने की संभावना है। किसी के संग रोमांटिक समय गुजार सकते हैं।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : येलो
उपाय: गोसेवा करें ।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS