जानिए मकर राशि के जातकों के आगामी तीन माह कैसे रहेंगे

जानिए मकर राशि के जातकों के आगामी तीन माह कैसे रहेंगे
X
वर्ष 2020 के अंतिम तीन महीने अक्टूबर-नवंबर और दिसंबर में मकर राशि के जातकों के लिए कैसे रहेंगे। तथा इन तीन महीने में मकर राशि के जातक क्या उपलब्धि हासिल करेंगे।

वर्ष 2020 के अंतिम तीन महीने अक्टूबर-नवंबर और दिसंबर में मकर राशि के जातकों के लिए कैसे रहेंगे। तथा इन तीन महीने में मकर राशि के जातक क्या उपलब्धि हासिल करेंगे। इन तीन महीनों में मकर राशि के जातको को कौनसी सफलता और असफलताओं का सामना करना पड़ेगा।

मकर

वर्तमान समय में मकर राशि के जातकों के जीवन में प्रतिकूल परिस्थितियां चल रही हैं। हालांकि शनिदेव के आधिपत्य वाली दसवीं राशि मकर राशि है। मकर राशि के जातक गंभीर और भावुक स्वभाव के होते हैं। आप लोग पूरी तरह से मेहनती और प्रेक्टिकली इंसान होते हैं। जीवन में कितनी भी कठिन मेहनत हो उसको निरंतर करने में मकर राशि वाले जातक जाने जाते हैं। जिम्मेदारियों को आप पूरी निष्ठा के साथ निभाते हैं। आप लोग विनयशील होते हैं। और अपनी मेहनत के बल पर जीवन में निरन्तर आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं। ये जातक जीवन के किसी भी फील्ड में पूरी प्लानिंग करके आगे बढ़ते हैं। और ये लोग सोच समझ कर ही अपने जीवन में खर्चे करते हैं। लेकिन उसके बाद भी आपके जीवन में वर्तमान समय में प्रतिकूल स्थितियां चल रही हैं। चूंकि शनिदेव के साढ़े साती का प्रभाव मकर और कुंभ राशि पर बना हुआ है। हालांकि साढ़े साती का प्रभाव अशुभ व्यक्ति के ऊपर अधिक प्रभावी होता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में शनिदेव अधिक प्रभावी होते हैं और अच्छा प्लेसमेंट लेकर बैठते हैं, वह व्यक्ति जीवन में साढ़े साती के बावजूद भी अच्छी प्रगति करता है। लेकिन वर्तमान समय में मकर राशि के जातकों के क्षणिक उत्साह में वृद्धि होती है। आपमें क्षणिक उत्साह आता है और उसके बाद आप पूरी तरह से डीमोटिवेट हो जाते हैं। इस समय भविष्य को लेकर के आपके जीवन में अनेक चिंताएं हैं। वर्तमान समय में आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान समय में प्रतिकूल परिस्थितियां होने के कारण आपके जीवन में तनाव बना हुआ है। इसी कारण आप निरंतर परेशान हैं। और यह स्थिति शारीरिक रूप से भी आपको काफी अधिक नुकसान दे रही है। तो आइए जानिए आगामी तीन महीने आपके लिए कैसे रहने वाले हैं।

आपके जीवन में ये तीन महीने काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। यदि आप जीवन में निरंतर प्रयासरत हैं तो आपको जीवन में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। इन दिनों में मकर राशि के जातकों को अच्छे पदों की प्राप्ति भी हो सकती है। जो जातक निरंतर पूरी तरह से प्रयासरत हैं, वो लोग जीवन में अच्छा मुकाम हासिल करने में समर्थ होंगे। आप इन तीन महीनों में तेजी से तरक्की करते हुए भी देखे जाएंगे। और आपका चौतरफा विकास भी बनता हुआ दिखाई देगा। वर्तमान दौर में आपको मेहनत तो बहुत ही अधिक करनी होगी। तथा आपको इस मेहनत के परिणाम की प्राप्ति भी अधिक होगी। इन दिनों आप विनोदी पर काफी ज्यादा हावी रहने वाले हैं। आपके आमदनी के स्त्रोत में बढ़ोत्तरी होगी। इन दिनों में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जोकि आपके मन में प्रसन्नता लेकर आएगी। और वर्तमान दौर में आपको अपने आवेग पर नियंत्रण रखना होगा। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। आर्थिक समस्या जिनका आप काफी दिनों से सामना कर रहे हैं, वे समस्याएं समाप्त होती हुई नजर आएंगी। और आपको धन की प्राप्ति पर्याप्त रूप से होती हुई नजर आएगी। धनआगमन के साथ-साथ आपकी आर्थिक स्थितियां काफी अधिक मजबूत होंगी। लेनदेन करते समय आपको काफी अधिक सावधानी रखने की जरुरत है। इन दिनों में आपकी यात्राएं काफी अधिक सुखद रहने वाली हैं।

Tags

Next Story