Kumbh Rashifal 2021 : जानिए कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2021

Kumbh Rashifal 2021: कैसा रहेगा कुंभ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2021। आइए आज जानते हैं कुंभ राशि के जातकों का स्वभाव, शिक्षा, करियर, लव लाइफ, आर्थिक स्थिति और उनका स्वास्थ्य आने वाले साल 2021 में कैसा रहेगा।
Also Read: Makar Rashifal 2021: जानिए मकर राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2021
कुंभ राशि 2021 लकी चीजें
लकी नंबर: 8
लकी दिन: मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार।
लकी कलर: नीला, हरा और बैंगनी।
लकी स्टोन: हीरा और नीलम।
कुंभ राशि के लोगों का स्वभाव
कुंभ राशि का स्वामी ग्रह शनि है। इस राशि के जातक स्वभाव से गंभीर, संवेदनशील और मिलनसार होते हैं। ये लोग रिश्तों और भावनाओं के प्रति काफी केयरिंग होते हैं। लेकिन अपनी भावनाएं ये लोग जल्दी ही किसी के सामने एक्सप्रेस नहीं कर पाते। ये लोग जो भी बोलते हैं साफ बोलते हैं और हमेशा अपनी जिन्दगी को इंजॉय करते हैं। न मिलने वाली चीजों पर ये लोग रोते नहीं बल्कि उसे छोड़कर आगे बढ़ना पसंद करते हैं। अपनी इच्छाओं को दूसरों पर लादना इन्हें बिलकुल भी पसंद नहीं होता और और ना ही ये लोग किसी का अपने प्रति ऐसा व्यवहार चाहते हैं। प्रेम के मामले में इनका स्वभाव काफी इमोशनल और रोमांटिक होता है। एक बार प्यार हो जाने के बाद ये लोग हर अच्छे और बुरे वक्त में उसका साथ देते हैं। ये लोग खुद से भी ज्यादा अपने पार्टनर पर भरोसा करते हैं। और उसे हमेशा खुश देखना चाहते हैं।
Also Read: Lal kitab: लाल किताब के ये उपाय दिलाते हैं समाज में आपको मान-सम्मान, जानिए...
कुंभ राशि 2021 शिक्षा
शैक्षिक राशिफल 2021 के अनुसार छात्रों के लिए यह वर्ष बहुत सारी सौगात लेकर आने वाला है। इस वर्ष छात्र साल के शुरूआती समय में अच्छी मेहनत करें और आपकी यही मेहनत आपको इस साल सफलता दिलाती हुई नजर आएगी। यह साल आपकी शिक्षा के लिए अनुकूल है इसलिए इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने का प्रयत्न करें। विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों को इस साल बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए पहले से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपकी बुद्धिमता और स्मार्टनेस के चलते आपको समाज में नहीं पहचान मिलेगी। कुल मिलाकर इस वर्ष छात्रों को बेहतर नतीजे मिलने की संभावना अधिक रहेगी।
कुंभ राशि 2021 नौकरी-व्यवसाय
करियर राशिफल 2021 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए आगे बढ़ने वाला रहेगा। आपको शुरूआत में ही कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान आप अपने सभी कार्य समय से पूरा कर पाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। वे लोग जो किसी नए कार्य को करने की सोच रहे हैं, वे नए कार्य को संपन्न करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरुर ले लें। किस्मत का साथ मिलेगा और काफी समय से रूके हुए कार्य फिर से बनने लगेंगे। व्यवसायी जातकों के लिए भी यह नववर्ष शुभ रहेगा। इस साल आपको बिजनेस से जुड़ी अनेक यात्राओं पर जाने का अवसर मिलेगा। साल के मध्य भाग में आपको व्यापार में विशेष सफलता मिलने के योग हैं। कुल मिलाकर नौकरी और व्यवसाय के मामले में यह वर्ष आपके फेवर में रहेगा।
कुंभ राशि 2021 प्रेम-विवाह
प्रेम राशिफल 2021 के अनुसार प्रेम और वैवाहिक मामलों में यह वर्ष आपके लिए अच्छा साबित होने वाला है। लव रिलेशन में आपका विश्वास बढ़ेगा और लव पार्टनर के साथ बेहतरीन पल बिताएंगे। इस साल आप अपने प्रेमी संग प्रेम विवाह में बंधने का फैसला ले पाएंगे। वे लोग जो अभी तक सिंगल हैं उन्हें अपनी लाइफ में किसी खास व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। पति-पत्नी में आपसी समझ और प्रेम बढ़ेगा। इस वर्ष आपको सलाह दी जाती है कि आप किसी भी तरह की गलतफहमी से बचें और अपने जीवनसाथी के साथ सभी मामलों को बातचीत के माध्यम से सुलझाए। कुल मिलाकर यह वर्ष प्रेम और वैवाहिक मामलों में आपके लिए अच्छा रहने के संकेत हैं।
कुंभ राशि 2021 पारिवारिक जीवन
राशिफल 2021 के अनुसार पारिवारिक मामलों में यह वर्ष आपके लिए आनंद दायक रहेगा। पूरे वर्ष आपके घर में सुख और शांति का वास रहेगा। और आपको अपने परिजनों का सहयोग मिलता रहेगा। हालांकि थोड़ी बहुत अनबन भी हो सकती है। ऐसे समय में आपको धैर्य और संयम से काम लेना होगा। और अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। इस वर्ष नए रिश्ते जुड़ने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी और संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। अपने परिवारिक लोगों में एकता बनाए रखने के लिए आप कुछ अतिरिक्त प्रयास कर सकते हैं। आप अपने परिवारिक दायित्वों को निभाएंगे। इस वर्ष आपके घर-परिवार में किसी फंक्शन का आयोजन हो सकता है। कुल मिलाकर यह साल पारिवारिक मामलों में आपके लिए बढ़िया रहेगा।
कुंभ राशि 2021 आर्थिक स्थिति
राशिफल 2021 के अनुसार आर्थिक मामलों में यह वर्ष आपके लिए बढ़िया रहेगा। इस साल आपके लिए आय के नए स्त्रोत बनेंगे और इन स्त्रोतों से आप अच्छी आमदनी भी कर पाएंगे। आपके द्वारा उधार में दिए गए पैसे भी इस साल आपको वापस मिलने के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपको किसी भी निवेश को करते हुए पहले से अधिक सावधानी बरतने की जरुरत होगी। ऐसे में आपके लिए जरुरी होगा कि आप एक तय रणनीति के अनुसार ही खर्चा करें। धन संचय के लिए आप कोई बेहतर प्लानिंग करके चलेंगे। जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। कुल मिलाकर आर्थिक मामलों में यह साल आपके लिए अच्छा रहने के संकेत हैं।
कुंभ राशि 2021 स्वास्थ्य
स्वास्थ्य राशिफल 2021 के अनुसार सेहत की दृष्टि से यह साल आपके लिए अच्छा रहेगा। इस वर्ष अधिक चिंता का विषय नहीं रहेगा। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अधिक से अधिक व्यायाम और योग करें। और साथ ही अपना ध्यान रखें। जिससे आप पूरे वर्ष खुद को स्वस्थ महसूस कर सकें। इस वर्ष आप किसी भी छोटी से छोटी स्वास्थ्य समस्या को नजरंदाज ना करें। और अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। हो सके तो आप बाहर खाने से बचें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS