Surya Grahan 2020: साल 2020 का अंतिम सूर्य ग्रहण इन छह राशियों को देगा लाभ, जानिए कैसे

Surya Grahan 2020: साल 2020 में 14 दिसंबर की रात साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। लेकिन ग्रहण का शुभ-अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। 14 दिसंबर को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण शाम को 07:03 बजे शुरू होगा और रात्रि 12:23 बजे समाप्त होगा। ज्योतिष के अनुसार यह ग्रहण दक्षिणी अमेरिका, साउथ अफ्रीका और प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। तो आइए जानते हैं कि 14 दिसंबर को लगने वाला यह ग्रहण किल छह राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है।
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण शुभ फल लेकर आएगा। शुभ प्रभाव के चलते आपके जीवन में कोई बड़ी खुशखबरी दस्तक दे सकती है। व्यवसाय विस्तार या नए व्यवसाय के लिए समय बहुत ही शुभ है। आपके धन-संपदा में वृद्धि के योग हैं, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
Also Read: Surya Grahan 2021: जानिए वर्ष 2021 में कब और कहां लगेंगे सूर्यग्रहण
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण बहुत शुभ रहेगा। आपको इस समय अपने कार्यों में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। ग्रहण का प्रभाव आपकी आय में वृद्धि करेगा। नौकरी कर रहे लोगों को भी प्रमोशन के योग हैं। कार्यस्थल पर नए अवसरों की प्राप्ति की संभावना है।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। ग्रहण के प्रभाव से आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने की संभावना है। वहीं सरकारी कार्यों में विजय प्राप्ति के योग हैं। धन की स्थिति भी मजबूत रहेगी।
कन्या
सूर्य ग्रहण के प्रभाव से कन्या राशि के जातक भी बहुत फायदे की स्थिति में रहेंगे। प्रराक्रम में वृद्धि के योग हैं। धन संबंधी परेशानियां समाप्त होंगी। करियर में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। आपके अधिकारियों द्वारा कार्यस्थल पर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में मधुरता क योग हैं।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी ये सूर्य ग्रहण बहुत शुभ फल लेकर आ रहा है। माता-पिता और आपके इष्टदेव की कृपा से आपका कोई काम बन सकता है। आर्थिक स्थिति भी पहले से मजबूत रहेगी। हालांकि अपने स्वास्थ्य का आपको खास ख्याल रखना होगा।
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए ये सूर्य ग्रहण बहुत ज्यादा लाभदायक रहेगा। इस समय आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी होने के संकेत हैं। साथ ही आपको धन लाभ के साथ ही चल- अचल संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है। करियर में सफलता मिलने की संभावना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS