Love Astrology : रोज डे पर राशि के अनुसार जानें, जीवन में कितनी बार हो सकता है आपको प्रेम

Love Astrology : रोज डे पर राशि के अनुसार जानें, जीवन में कितनी बार हो सकता है आपको प्रेम
X
  • एक औसत मनुष्य अपने जीवनकाल में करीब चार बार किसी के प्रेम में पड़ता है।
  • व्यक्ति को हर बार यही लगता है कि ये उसका सोल मेटस (sole mates) है।
  • मनुष्य के जीवन में आने वाला हर प्रेम एक खास और जरुरी सीख होता है।

Love Astrology : सामान्य तौर पर यह माना जाता है कि एक औसत मनुष्य अपने जीवनकाल में करीब चार बार किसी के प्रेम में पड़ता है और उसे हर बार यही लगता है कि ये उसका सोल मेटस (sole mates) है। लेकिन यकीन मानिए उसके जीवन में आने वाला हर प्रेम एक खास और जरुरी सीख है। अगर आपको ये जानना है कि कौन व्यक्ति कितनी बार प्रेम में पड़ता है या किसको कितनी बार अपने जीवन में प्रेम होता है तो यह राशि के अनुसार जाना जा सकता है। तो आइए राशि के अनुसार जानते हैं कि किस राशि के जातक को जीवन में कितनी बार प्रेम होता है।

Also Read : Valentine Day 2021 Astrology tips : वैलेंटाइन डे पर मेष राशि के जातक करें इन लड़कियों को प्रपोज, मिलेगा मुकम्मल प्यार


मेष राशि

अगर आप मेष राशि से ताल्लुक रखते हैं तो आप स्वयं ये बात जानते होंगे कि आपको ना तो प्रेम में पड़ने में कोई हिचकिचाहट होती है और ना ही स्वयं जाकर किसी को प्रपोज करने में, आपके जीवन में प्रेम सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। चाहे वो परिवार के लिए हो या दोस्ती के लिए। आपके लिए प्रेम का अर्थ केवल शारीरिक संबंध ही नहीं बल्कि आप आत्माओं के मिलन की बात पर यकीन रखते हैं। इसलिए आप बहुत जल्दी किसी से प्रेम नहीं कर बैठते और ना ही ज्यादा बार प्रेम करते हैं।

Also Read : Valentine Day 2021 Astrology tips : वैलेंटाइन डे पर अपनाएं ये टिप्स, आपका प्यार चढ़ेगा परवान


वृषभ राशि

वृषभ राशि और मेष राशि के जातकों में एक समानता है कि ये दोनों ही प्रेम में विश्वास करते हैं। अंतर बस इतना है कि मेष राशि के जातक जहां प्रेम में पड़ने में अपना समय लेते हैं और बहुत जल्दी किसी को अपना दिल नहीं दे बैठते वहीं वृषभ राशि के जातकों को हर दिन प्रेम होता है। और हां इस मामले में वृषभ राशि के जातक बहुत चालाक हैं आप अपनी भावनाओं की गंभीरता को स्वयं बहुत अच्छे से समझते हैं। पूरे जीवन में आपको दो बार प्रेम होने की संभावनाएं प्रबल हैं। एक बार युवावस्था में और दूसरी बार जब आप वयस्क हो जाते हैं।


मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक उस बच्चे की तरह हैं जो एक खिलौने की दुकान में प्रवेश करने के बाद यह निर्णय नहीं ले पाता कि उसे कौनसा खिलौना पसंद है। उन्हें सबकुछ पसंद आता है और वो भी बड़ी आसानी से। मिथुन राशि के लोग उन लोगों में से हैं जो अपने जीवन में बहुत जल्दी और बहुत बार प्रेम करते हैं। यह कहना कदापि गलत नहीं है कि इन्हें जीवन में कम से कम चार बार तो प्रेम हो ही जाता है।


कर्क राशि

आप उन लोगों में से हैं जो अपने परफेक्ट लव को लेकर दिन में भी सपने देखते हैं। आप अपने प्रेमी से बहुत काल्पनिक और यकीनन बहुत ज्यादा अपेक्षाएं रखते हैं। जीवन में आगे चलकर आपकी अपेक्षाएं ही आपके दुख का कारण भी बनती हैं। आपको जीवन में एक बार दिल टूटने का शिकार होना पड़ता है। इसका अर्थ यह कदापि नहीं है कि सैकेंड टाइम आप लकी नहीं हो सकते। आपको अपने आपको दूसरा और आखिरी चांस अवश्य देना चाहिए।


सिंह राशि

आपको प्रेम में विश्वास तो है लेकिन आप चाहते हैं कि आप इस दुनिया से अलग-अलग अनुभव प्राप्त करें। यही वजह है कि अपने जीवनकाल में आप अलग-अलग लोगों के संपर्क में आते हैं। और आपके बहुत से प्रेम संबंध बनते हैं। हो सकता है युवावस्था में आपके जीवन में एक बार प्रेम आया हो लेकिन वह संबंध सफल ना हो पाने की वजह से आगामी जीवन में आप प्रेम तो करते हैं लेकिन बहुत सोच समझ कर।


कन्या राशि

कन्या राशि के जातक दूसरों से ज्यादा खुद से ही प्रेम करते हैं लेकिन इसका अर्थ यह कदापि नहीं है कि उन्हें कभी प्रेम नहीं होता। या वो किसी से प्रेम नहीं करते। बल्कि वह अपने पूरे जीवनकाल में केवल एक ही व्यक्ति से प्रेम करते हैं। और वो भी दो कारणों से पहला कारण जिससे वो प्रेम करते हैं क्या वो उस प्रेम के लायक है। और दूसरा कारण यह कि उनका प्रेमी कभी उनकी महत्वाकांक्षाओं के बीच ना आएं।


तुला राशि

आपके लिए प्रेम किसी सीख या पार्टस के कम नहीं है। आप जल्दी-जल्दी जीते हैं और अपने संबंध को अपना सौ प्रतिशत देने की कोशिश करते हैं लेकिन समय के साथ-साथ आप स्वयं को सम्मान देना सीख जाते हैं। अपने पूरे जीवनकाल में आप तीन बार प्रेम में पड़ते हैं। और तीनों ही बार आपको कुछ ना कुछ नया सीखने को मिलता है।


वृश्चिक राशि

आपके अंदर भरपूर प्रेम मौजूद है लेकिन प्रेम को लेकर आप थोड़े से स्वार्थी माने जा सकते हैं। आपके जीवन में आने वाली दो प्रेम संबंध बहुत बुरी तरह से समाप्त हुए हैं या हो सकते हैं। लेकिन इसका अर्थ यह कदापि नहीं है कि आप तीसरी बार कोशिश ही ना करें। तीसरी बार आपको थोड़ा प्रेक्टिकल होकर ही चलना होगा।


धनु राशि

आप लोगों को भी प्रेम में पड़ना बहुत अच्छा लगता है। इस वजह से अपने जीवनकाल में कम से कम चार बार तो आप प्रेम कर ही बैठते हैं। शुरूआत में आपको सब अच्छा लगता है लेकिन जैसे -जैसे संबंध में निरंतरता आने लगती है आप पीछे हट जाते हैं। परन्तु जीवन में आपको वह इंसान जरुर मिलता है जिसके साथ आप गंभीर होकर प्रेम को आगे बढ़ाते हैं।


मकर राशि

आप अपने व्यवसायिक जीवन में जितने ज्यादा महत्वाकांक्षी हैं उतने ही ज्यादा अपने प्रेम संबंधों को लेकर भी हैं। अगर आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिल जाए जिसके साथ आप अपना सारा जीवन व्यतीत कर सकते हैं। तो आप उसके लिए कुछ भी कर गुजरेंगे। आप छोटी से छोटी चीजों को अपने संबंध के बीच में नहीं आने देते।


कुंभ राशि

आजाद रहना है या प्रेम में पड़ना है ये दो बातें आपको हमेशा कन्फ्यूज करतीं हैं। आपके व्यक्तित्व के लिए ये दोनों ही अत्यंत आवश्यक हैं। समय के साथ-साथ आप इनमें से एक चीज को अपनी प्राथमिकता समझकर आगे बढ़ जाते हैं। आप अपने जीवन में कम से कम दो बार तो प्रेम कर ही लेते हैं।


मीन राशि

बेहतरीन तौर पर आप परियों की कहानी पर विश्वास करते हैं। और चाहते हैं कि आपका प्रेम संबंध भी कुछ ऐसा ही हो लेकिन आपको डर लगता है कि कहीं आपकी ही वजह से आपका संबंध खराब ना हो जाए। आप अपने जीवन में एक ही बार प्रेम करते हैं। और उसे ही अपने जीवन में अच्छा समझते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story