Makar Rashifal 2021: जानिए मकर राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2021

Makar Rashifal 2021: कैसा रहेगा मकर राशि के जातकों के लिए वर्ष 2021। आइए आज जानते हैं मकर राशि के जातकों का स्वभाव, शिक्षा, करियर, लव लाइफ, आर्थिक स्थिति और उनका स्वास्थ्य आने वाले साल 2021 में कैसा रहेगा।
Also Read: Swapan shastra: अगर आप भी देखते हैं ऐसे सपने तो इन्हें किसी को भी ना बताएं
मकर राशि 2021 लकी चीजें
लकी नंबर: 6, 8 और 9।
लकी दिन: मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार।
लकी कलर: सफेद, लाल और नीला।
लकी स्टोन: ब्लैक गोमेद।
मकर राशि के लोगों का स्वभाव
मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है। ये लोग स्वभाव से शांत, मेहनती और भावुक होते हैं। ये लोग अपनी लाइफ में खुशी के साथ जीते हैं। साथ ही ये लोग दिल के बहुत ही प्यारे व्यक्तियों में से एक होते हैं। ये लोग कोई भी निर्णय बहुत जल्दी नहीं लेते। अपनी जिन्दगी से जुड़ा प्रत्येक निर्णय ये लोग बहुत सोच विचार कर लेते हैं। ये लोग स्वयं भी हमेशा खुश रहते हैं और ये लोग चाहते हैं कि सभी लोग इनकी तरह खुशी के पल व्यतीत करें। ये लोग अपनी वजह से किसी का भी दिल नहीं दुखाते हैं। मकर राशि के जातक जन्दी ही किसी भी व्यक्ति के सामने पूरी तरह से नहीं खुलते हैं। इन लोगों को अपनी पर्सनल लाइफ की बातें दूसरे लोगों के साथ शेयर करना बिलकुल भी पसंद नहीं होता है। ये लोग प्रेम के मामलों को बहुत ही गंभीरता से लेते हैं। और अपनी सूझबूझ से दूसरों को खुश रखने का प्रयास करते हैं। प्रेम के मामले में इनका लुक्स से ज्यादा दिल की खूबसूरती पर फोकस होता है। एक बार प्रेम हो जाने के बाद ये लोग अपने पार्टनर के प्रति बहुत ही लॉयल रहते हैं। और उन्हें अपनी पलकों पर बिठाकर रखते हैं।
Also Read: Kharmas 2020-2021: जानिए खरमास का अर्थ और प्रभाव, मलमास में ऐसे करें अपना कल्याण
मकर राशि 2021 शिक्षा
शैक्षिक राशिफल 2021 के अनुसार छात्रों के लिए यह वर्ष शुभ रहेगा। छात्रों को साल की शुरूआत में सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। वे स्टूडेंटन्स जो विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं उन्हें विशेष विशेष तौर से इस साल सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। मेडिकल, इंजीनियरिंग और अनेक तकनीकी शिक्षा कर रहे छात्रों के लिए साल की शुरूआत अच्छी रहेगी। वहीं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत होगी। इस साल छात्र केवल और केवल अपनी शिक्षा पर ही ध्यान दें। जिससे वे शैक्षिक क्षेत्र में अच्छी कामयाबी हासिल कर सकें। कुल मिलाकर छात्रों के लिए यह वर्ष उन्नतिदायक रहेगा।
मकर राशि 2021 नौकरी-व्यवसाय
करियर राशिफल 2021 के अनुसार नौकरी और व्यवसाय के मामले में यह वर्ष आपके लिए शानदार रहेगा। आपको अपने करियर में मेहनत का सही फल मिलेगा। इस साल अपने करियर में बहुत सी ऊंचाईयां आप हासिल करेंगे। जॉब कर रहे जातकों के लिए आगे बढ़ने में एक नई दिशा प्राप्त होगी। यदि कोई पूर्व का कार्य अटका हुआ था तो उससे जुड़े फलों की प्राप्ति भी आपको इसी साल होगी। नए कामों की शुरूआत के लिए भी यह समय उत्तम रहेगा। लेकिन आप अपने मन को स्थिर बनाए रखें। और जल्दबाजी में आप कोई काम ना करें। वहीं व्यवसाय से जुड़े जातकों को भी अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। और उनकी भी उन्नति होगी। इस साल आपको उन सभी कामों में सफलता मिलने के योग हैं जिनका आप वर्षों से इंतजार कर रहे थे। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके लिए करियर में लगातार आगे बढ़ने वाला रहेगा।
मकर राशि 2021 प्रेम-विवाह
प्रेम राशिफल 2021 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए शानदार रहेगा। लव पार्टनर के साथ आपके प्रेम प्रसंगों में मिठास बढ़ेगी। आप दोनों को अपने रिश्ते में निकटता का अहसास होगा। मुलाकातों के कई अवसर मिलेंगे। जिसमें संग बिताए गए पल आपके लिए सबसे यादगार रहेंगे। विवाहित जातकों के दाम्पत्य जीवन में प्रेम की वृद्धि होगी। आपकी और आपके जीवनसाथी की जिम्मेदारी एक दूसरे के प्रति पहले से अधिक बढ़ेगी। इस साल आपको अपने पार्टनर का हर संभव सहयोग मिलेगा। जिससे आप अपने जीवन की कई चुनौतियों का सामना अच्छे से कर पाएंगे। प्रेम मामलों में आप पार्टनर से बातचीत के दौरान धैर्य रखें और उन्हें हमेशा अपने पास होने का अहसास दें। कुल मिलाकर प्रेम और वैवाहिक जीवन में इस साल आपके लिए कई खुशियों के पल आएंगे।
मकर राशि 2021 पारिवारिक जीवन
राशिफल 2021 के अनुसार पारिवारिक मामलों में यह वर्ष आपके लिए बढ़िया रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच में प्रेम की भावना बढ़गी और उस प्रेम के कारण आप लोग खुश रहेंगे। पारिवारिक जीवन में आपको अपने परिवार वालों का साथ मिलेगा। हालांकि साल की शुरूआत में परिवार को लेकर कुछ परेशानी आ सकती है। ऐसे समय में आप धैर्य रखें और परेशानियों को मिलकर सुलझाए। इस वर्ष आपकी हरसंभव मदद के लिए आपके परिवार के लोग आपके साथ खड़े नजर आएंगे। इस वर्ष आपसे कोई नए रिश्ते जुड़ सकते हैं जिनसे आपका उत्साह बढ़ेगा। साल के मध्य भाग में आपके घर और परिवार में कुछ नए कार्यक्रम का आयोजन होने की भी संभावना बन रही है। इसके अलावा आप अपने परिजनों के साथ कही घूमने जाने का भी प्लान कर सकते हैं। कुल मिलाकर इस पूरे वर्ष आपके घर -परिवार में खुशहाली रहने की संभावना है।
मकर राशि 2021 आर्थिक स्थिति
राशिफल 2021 के अनुसार आर्थिक मामलों में यह वर्ष आपके लिए एवरेज रहेगा। विशेषकर साल के शुरूआती महीनों में आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। इसलिए ऐसे में आपको इस साल अपने धन का सही इस्तेमाल करते हुए धन का संचय करने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। जिससे आपको किसी भी प्रकार की आर्थिक तंगी का सामना ना करना पड़े। हालांकि साल के मध्य भाग में आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होने लगेगी। इस आपको अतिरिक्त आमदनी के कुछ अवसर भी प्राप्त होंगे। ये अवसर आपको अच्छा धन-लाभ भी करा सकते हैं। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए आर्थिक मामलों में अच्छा रहेगा।
मकर राशि 2021 स्वास्थ्य
राशिफल 2021 के अनुसार स्वस्थ जीवन के लिए यह वर्ष आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। इस वर्ष आपको अपनी किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलने के योग भी बनेंगे। हालांकि इस वर्ष आप भी अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और सेहत के प्रति जागरूक रहें। इस समय आपके लिए योग, व्यायाम और ध्यान करना सबसे बेहतर रहेगा। इसलिए जब भी आपको समय मिले आप योग, व्यायाम और ध्यान करते रहें। जिससे आप पूरे वर्ष फिट महसूस करें। कुल मिलाकर इस वर्ष आप सेहत के मामले में पहले से बेहतर महसूस करेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS