New Year 2023 Yearly Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए साल 2023, जानें अपना वार्षिक राशिफल

New Year 2023 Yearly Horoscope : आज हम लोग नए साल 2023 में प्रवेश कर चुके हैं। वहीं आज हम नए साल 2023 के अवसर पर आपके लिए नए साल का वार्षिक राशिफल लेकर आए हैं तो आइए जानते हैं साल 2023 आपके लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
साल 2022 की तुलना में नया वर्ष आपके लिए अच्छा रहने वाला है। यह साल धन की दृष्टि से लाभप्रद साबित हो सकता है। वहीं आप लोगों को इस साल कई क्षेत्रों में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है।
वृषभ राशि
कारोबारी मामले में साल 2023 आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। इस साल शेयर बाजार से दूरी बनाएं।
मिथुन राशि
साल 2023 में आपका पराक्रम उभर कर सामने आएगा। नए साल के शुरुआती महीनों में भागदौड़ अधिक रहेगी। वहीं आपको दूसरे और तीसरे महीने से भरपूर सफलता मिलेगी।
कर्क राशि
आप लोगों के लिए नया साल 2023 मिलाझुला रहने वाला है। जनवरी माह में शनिदेव आपके अष्टम भाव में गोचर करेंगे, इस कारण दुर्घटना कके योग बन सकते हैं। आप लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की जरुरत है।
सिंह राशि
नये साल की शुरुआत में आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वाणी पर संयम रखें, क्योंकि आप जैसी छवि बनाएंगे, आपको वैसा ही फल प्राप्त होगा। मई-जून में कारोबारी लाभ मिलेंगे।
कन्या राशि
आप लोगों के लिए यह वर्ष थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। इस साल आपको आर्थिक, कारोबारी और घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन के मामले में कोई भी जोखिम लेने से पहले कई बार विचार करें और किसी की सलाह जरुर लें।
तुला राशि
आप लोगों के लिए नया वर्ष 2023 बहुत लाभदायक रहने वाला है। अगर आप इस दौरान कोई नया कारोबार शुरू करते हैं तो यह आपके लिए लाभदायक साबित होगा। इस साल आपके लिए आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। माता की सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि
नया साल आप लोगों के लिए शुभ और फलदायी साबित होगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। मनोवांछित जॉब मिलने के योग बनेंगे।
धनु राशि
आपके लिए यह वर्ष आनंदमय रहने वाला है। आप लोगों की धर्मकर्म में रूचि बढ़ेगी। जो जातक सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। इस साल थोड़ा सतर्क रहें, क्योंकि इस साल आपके लिए परेशानियां भी कम नहीं होंगी।
मकर राशि
आप लोगों के लिए यह साल 2023 मिलाझुला रहने वाला है। नए साल की शुरुआत में सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। लाभ और हानि का तालमेल बना रहेगा। इस साल आपके विदेश जाने के योग बन सकते हैं। धन संबंधी समस्याएं कुछ समय के लिए आपको परेशान कर सकती हैं।
कुंभ राशि
नए साल की शुरुआत में ही आपकी दिनचर्या में सुधार आएगा। जनवरी माह के आरंभ में किसी कारण से आपको व्यर्थ की उलझन रहेगी, जोकि धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगी। नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को इस वर्ष सफलता मिलने के योग हैं।
मीन राशि
इस वर्ष आप ज्ञान अर्जित कर सकते हैं, क्योंकि इस साल आप लोगों पर बृहस्पतिदेव की कृपा बनी रहेगी। साल 2023 में आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आध्यात्मिक सुख प्राप्त होगा। जनवरी से अप्रैल तक का समय विद्यार्थियों के लिए विशेष फलदायी रहेगा।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS