New Year 2023 Yearly Horoscope : तुला राशि वाले जातकों को क्या देगा साल 2023, जानें पूरी डिटेल

New Year 2023 Yearly Horoscope : तुला राशि वाले जातकों को क्या देगा साल 2023, जानें पूरी डिटेल
X
New Year 2023 Yearly Horoscope : साल 2022 का दिसंबर माह चल रहा है और इसी महीने के साथ यह वर्ष भी समाप्त हो जाएगा। वहीं आने वाला साल 2023 भी कुछ लोगों के लिए बेहद ही खास रहने वाला है। क्योंकि इस साल ग्रह-गोचर की भी स्थिति कुछ विशेष बनती दिखायी दे रही है। इस साल की शुरुआत में कई राशियां शनिदेव की साढ़े साती, ढैय्या, अंतर्दशा और महादशा से मुक्त होंगी तो कई राशियों पर शनिदेव की दृष्टि पड़ने वाली है।

New Year 2023 Yearly Horoscope : साल 2022 का दिसंबर माह चल रहा है और इसी महीने के साथ यह वर्ष भी समाप्त हो जाएगा। वहीं आने वाला साल 2023 भी कुछ लोगों के लिए बेहद ही खास रहने वाला है। क्योंकि इस साल ग्रह-गोचर की भी स्थिति कुछ विशेष बनती दिखायी दे रही है। इस साल की शुरुआत में कई राशियां शनिदेव की साढ़े साती, ढैय्या, अंतर्दशा और महादशा से मुक्त होंगी तो कई राशियों पर शनिदेव की दृष्टि पड़ने वाली है। वहीं इस साल की शुरुआत में राहु भी कई राशि के जातकों को शुभ और अशुभ फल देने वाले हैं। साथ ही मंगल, बुध और देवगुरु बृहस्पति भी कई राशि वालों के लिए शुभ और मंगलकारी फल देंगे तो कई राशि के जातकों पर इनका भी अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। तो आज इसी क्रम में हम लोग बात कर रहे हैं तुला राशि के जातकों के बारे में तो आइए जानते हैं तुला राशि के जातकों के लिए साल 2023 कैसा रहेगा। किस महीने में इन जातकों को लाभ होगा और किस महीने में इन जातकों के लिए नुकसान के योग बन रहे हैं।

तुला राशि के जातकों के लिए साल 2023 हर्षोल्लास के साथ प्रारंभ तो होगा, लेकिन साथ ही जनवरी माह में आपके लिए कई विवाद भी तैयार हो सकते हैं, जोकि आपकी उलझनें बढ़ा सकते हैं। वहीं साल के शुरुआती दौर में आप किसी तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं और आपको देवदर्शन का लाभ मिल सकता है। इस महीने आपकी नई योजनाएं बनेंगी और साथ ही आपको प्रतियोगिताओं से भी लाभ हो सकता है।

फरवरी के महीने में आप लोग कठिन मेहनत के बल पर सफलता अर्जित करेंगे। जिसके बाद आपको मानसिक शांति भी मिल सकती है। इस महीने में सभी समस्याएं सुलझ जाएंगी और आपके भाग्य का सितारा भी चमक जाएगा।

मार्च 2023 की बात करें तो इस महीने में आपका मन अपनी तरक्की को देखकर प्रसन्न रहेगा। साथ ही इस महीने आपको सुखद दांपत्य सुख की प्राप्ति होगी। निराशा का दौर समाप्त होगा और आपके लिए प्रगति के नए रास्ते बन सकते हैं।

अप्रैल 2023 आपके लिए विशेष लाभ के योग बना रहा है। इस माह में आपने सूझबूझ से काम लिया तो आपके बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही भौतिक सुख के साधनों पर आप पैसा खर्च कर पाएंगे।

मई के महीने में आपको तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। कारोबारी लोगों को लाभ होगा। वहीं बिजनेस से जुड़े लोग नए कारोबार कर सकते हैं।

जून 2023 में आप लोग संगीत और साहित्य से जुड़ सकते हैं। इस दौरान आप लोग नई जिम्मेदारियों को उठाने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान आपके सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन आप किसी भी व्यक्ति से सहयोग की आशा बिल्कुल ना रखें।

जुलाई माह में आपको अधूरे आश्वासन मिलेंगे, लेकिन आप इससे परेशान न हों, इस दौर को भाग्य की विडंबना मानकर नजर अंदाज करें। इस महीने आप लोग किसी कानूनी मामले में पड़ सकते हैं। साथ ही इस माह आपको पारिवारिक सुख मिलेगा और सुख के साधन प्राप्त होंगे।

अगस्त माह में आपके कारोबार में कोई रूकावट आ सकती है। इस महीने आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा और नौकरी करने वाले जातकों को लाभ मिलेगा। परिवार के साथ आप लोग किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। इस महीने आपकी व्यक्तिगत समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।

सितंबर 2023 में आपका कोई काम बनेगा। आप लोगों के लिए पदोन्नति मिल सकती है। वैवाहिक सुख से यह महीना लबरेज रहेगा और जीवनसाथी में आपकी रूचि बढ़ेगी। परिवार के संग कही घूमने जा सकते हैं। इस महीने अगर आपने परिंदों को दाना-पानी दिया तो आपके लिए कठिन समस्याओं के दौर में आशा की किरण मिल सकती है।

अक्टूबर माह में आप सतर्क रहें और रोजमर्रा के कार्यों में लापरवाही बिल्कुल भी ना करें। इस दौरान आलस्य ही आपके लिए परेशानी का कारण बनेगा। इस माह दांपत्य जीवन के सभी साधन आपके लिए सुलभ रहेंगे। वहीं आपको असफलता के इस दौर में सफलता मिलेगी।

नवंबर के महीने में आपके उत्तरदायित्व बढ़ सकते हैं। घर, ऑफिस और कारोबार में आपका दायरा बढ़ेगा। इस महीने आपको राज-समाज में सम्मान हासिल हो सकता है। वहीं आपके पड़ौसी आपको नीचा दिखाने का प्रयत्न करेंगे, इसीलिए सावधान रहें और अपने कार्यों पर ध्यान लगाए रहें।

साल 2023 का अंतिम माह दिसंबर आपके लिए नित्यानंद की अनुभूति प्रदान कर सकता है। कारोबार में साझेदार आपके लिए लाभ का बड़ा कारण बन सकती है। इस दौरान अजनबी लोगों से दूरी बनाएं और उनसे पूरी तरह सतर्क रहें। संगीत और साहित्य की तरफ आपका ध्यान आकर्षित हो सकता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story