Numerology 2021: मूलांक-5 के लिए कैसा होगा नया साल 2021, जानिए...

Numerology 2021: साल 2021 का टोटल मूलांक 5 बनता है। और 5 बुध ग्रह का अंक होता है। जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है। उनका मूलांक 5 होता है। तो इस साल बुध देवता खुद अपने ही घर यानि बुध देवता बुध देवता के घर पर आ रहे हैं। तो आइए जानते है कि मूलांक-5 के लिए आने वाले साल में कैसा रहेगा।
Also Read: Numerology 2021: मूलांक -4 के लिए कैसा होगा नया साल 2021, जानिए...
मूलांक-5 करियर
साल 2021 में करियर के लिहाज से आपको कई आगे बढ़ने के लिए अवसर मिलेंगे। इस साल आपके मन में नौकरी और कारोबार को लेकर उथल-पुथल रहेगी। आप लोग कई बार नौकरी और व्यवसाय में परिवर्तन करने का भी अपना मन बना सकते हैं। कारोबार परिवर्तन के लिए यह एकदम उचित समय रहेगा। यह समय आपके लिए लंबे समय तक लाभ देगा। कर्मचारियों को साल के मध्य भाग के बाद के महीनों में प्रमोशन प्राप्त होने की उम्मीद है।
मूलांक-5 आर्थिक स्थिति
धन की दृष्टि से यह साल आपके लिए मिले-झूले परिणाम लेकर आने वाला है। आपकी आय में तो वृद्धि होगी, परन्तु आपके खर्चों में भी कमी नहीं होगी। इस साल आप बिना सोच विचार के धन खर्चे न करें। साथ ही भविष्य में होने वाले खर्चों के लिए भी धन बचाकर रखें।
मूलांक-5 लव लाइफ
साल की शुरूआत में आपका अपने पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। परंतु कुछ समय के बाद ही वैवाहिक मामले में स्थिति सामान्य हो जाएगी। और इसके लिए पहल भी आपको ही करनी होगी। मूलांक 5 के विवाह योग्य युवक-युवतियों का साल के अंत तक विवाह होने के संकेत हैं।
मूलांक-5 स्वास्थ्य
मूलांक-5 के जातकों को स्वास्थ्य के मामले में इस वर्ष कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप लोग समय-समय पर अपना हेल्थ चेकअप कराते रहें। आप लोगों को दांतों से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
मूलांक-5 शुभ अंक
5, 14 और 23
मूलांक-5 शुभ कलर
हरा, व सफेद रंग
मूलांक-5 शुभ दिन
बुधवार ,शुक्रवार, गुरुवार, शनिवार
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS