Numerology 2021: मूलांक-7 के लिए कैसा होगा नया साल 2021, जानिए...

Numerology 2021: मूलांक-7 के लिए कैसा होगा नया साल 2021, जानिए...
X
Numerology 2021: अंकशास्त्र के अनुसार अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 अथवा 25 तारीख को हुआ हैं तो आपका मूलांक-7 हैं। और यह अंक केतु ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। आप लोग सरल, सहज और स्पष्ट जीवन जीने में यकीन रखते हैं। आपको जिन्दगी में किसी भी तरह की उलझनें पसंद नहीं हैं। आध्यात्मिकता और धार्मिकता आपकी ताकत है। और इस साल आप स्वयं को ईश्वर के बहुत ही करीब पाएंगे।

Numerology 2021: अंकशास्त्र के अनुसार अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 अथवा 25 तारीख को हुआ हैं तो आपका मूलांक-7 हैं। और यह अंक केतु ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। आप लोग सरल, सहज और स्पष्ट जीवन जीने में यकीन रखते हैं। आपको जिन्दगी में किसी भी तरह की उलझनें पसंद नहीं हैं। आध्यात्मिकता और धार्मिकता आपकी ताकत है। और इस साल आप स्वयं को ईश्वर के बहुत ही करीब पाएंगे। वहीं दूसरी ओर अंकशास्त्र के अनुसार यह साल 2021 पांच के अंक का योग बना रहा है। पांच का अंक बुध ग्रह का प्रतीक है। अंकशास्त्र के अनुसार यह साल कम्यूनिकेशन और परस्पर मिलन को दर्शा रहा है। इस साल महामारी का प्रकोप कम रहेगा। और लोग काम पर फोकस करेंगे। तथा इस साल रौनक और खुशिया छाई रहेंगी। इस साल बुध और केतु ग्रह का ये मिलन कैसा होगा। तो आइए जानते हैं मूलांक-7 के लिए कैसा होगा नया साल 2021।

Also Read: Mokshda Ekadashi 2020: मोक्षदा एकादशी आज, करें ये उपाय, भगवान विष्णु का मिलेगा आशीर्वाद


मूलांक-7 करियर

करियर के मामले में मूलांक-7 वाले जातक कल्पना-शक्ति और अपनी अभिव्यक्ति के कारण लेखक, दार्शनिक, आध्यात्मिक गुरु और कवि के रूप में सफल होते हैं। तथा ये लोग सरकारी अधिकारी, ज्योतिषी, डॉक्टर, शिक्षक, जज, सलाहकार और गाइड आदि के रूप में भी ये लोग सफल होते हैं। मूलांक-7 के जातकों की सहनशक्ति काफी अच्छी होती है। ये जातक यात्रा करने के शैकिन होते हैं। इन जातकों को मार्केटिंग के भी कार्य में अच्छी सफलता मिलती है।


मूलांक-7 आर्थिक स्थिति

साल 2021 में मूलांक-7 के जातक अपने परिश्रम से ही धन अर्जित करेंगे। मूलांक-7 के जातक जितना धन कमाते हैं, खर्चे भी वैसे ही करते हैं। आध्यात्मिक होने के कारण ये जातक दान-पुण्य में बहुत विश्वास रखते हैं, इसलिए अपनी कमाई का काफी धन दान-पुण्य में खर्च कर देते हैं।


मूलांक-7 लव लाइफ

मूलांक-7 के जातकों की मैरिज लाइफ बहुत अच्छी होती है। लेकिन लव लाइफ में मामले में ये लोग दुखी ही रहते हैं। आपसे प्रभावित लोग प्रेम संबंध में अधिक दिन तक टिक नहीं पाते। मूलांक-7 के लोगों को प्रेम के मामले में दिखावा पसंद नहीं है।


मूलांक-7 स्वास्थ्य

मूलांक-7 के जातक स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से और शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं। इन लोगों को पेट संबंधी बीमारी हमेशा परेशान करती रहती है। इसके साथ ही आप लोग इस साल रक्तचाप, त्वचा रोग, नजर रोग आदि के चपेट में आ सकते हैं।

मूलांक-7 शुभ अंक

7,16 तथा 25

मूलांक-7 शुभ कलर

हल्का पीला व लाल

मूलांक-7 शुभ दिन

सोमवार, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार

Tags

Next Story