Numerology 2021: मूलांक-8 के लिए कैसा होगा नया साल 2021, जानिए...

Numerology 2021: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख का हुआ हो उनका मूलांक-8 होता है। मूलांक-8 का संबंध शनिग्रह से माना जाता है। और वहीं साल 2021 का संबंध बुध ग्रह से है। तो आइए जानते हैं कि साल 2021 में बुध ग्रह और शनि ग्रह का मिलन कैसा रहेगा।
Also Read: Ganga Dussehra 2021 : साल 2021 में गंगा दशहरा की तिथि और पूजा विधि, जानिए...
मूलांक-8 करियर
मूलांक-8 के जातक मेहनती लोग होते हैं। और अपनी मेहनत पर भरोसा रखते हैं। साथ ही ये लोग मेहनत के दम पर ही अपने क्षेत्र में आगे बढ़ते हैं। इस साल इन जातकों को बुधग्रह इनकी मेहनत का फल अच्छा देने वाला है। यानि कि इस साल 2021 में मूलांक-8 के जातकों को बहुत अधिक फायदा होने वाला है। और इनकी उन्नति के सारे मार्ग खुलने वाले हैं। आप लोगों को प्रॉपर्टी, शेयर मार्केट आदि में निवेश करने से लाभ मिलने की संभावना है। इस आने वाले साल में अगर आप अपना कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो अपना बिजनेस अवश्य शुरू कर दें। क्योंकि शनि और बुध का मिलन आपको बिजनेस के क्षेत्र में भी सफलता दिलाएगा। बिजनेस शुरू करने के लिए अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त माह बहुत शुभ हैं।
Also Read: All Ekadashi Names: द्वादश मास की एकादशी के नाम, जानिए कौन हैं इनके पालक देवता
मूलांक-8 आर्थिक स्थिति
मूलांक-8 के जातकों के लिए धन आगमन के योग अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। और धीरे-धीरे आपकी आय बढ़ती चली जाएगी। और साल के आखिर तक आपके पास अच्छा पैसा आने की संभावना है। धन कमाने के लिए आप आप आलस्य का त्याग कर दें।
मूलांक-8 लव लाइफ
इस साल आपस में मतभेद हो सकते हैं। और आपके परिवार में लड़ाई-झगड़ा हो सकता है इससे बचने का प्रयास करें। आप अपने परिवार और खासकर अपने पार्टनर का साल के शुरूआत चार महीने में विशेष ध्यान रखें जिससे कि आपके परिवार में मतभेद ना बढ़ने पाएं। मूलांक -8 के जातकों के प्रेम संबंध कभी भी स्थायी नहीं रहते हैं। वैसे भी आप प्रेम के मामले मे विशेष सर्तकता बरतते हैं। आप किसी को एकतरफा प्रेम कर सकते हैं। आपके लिए अपने प्रेमी अथवा प्रेमिका से प्रेम इजहार करना सरल नहीं है।
मूलांक-8 स्वास्थ्य
साल 2021 की शुरूआती तीन महीने में मूलांक-8 के जातक अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें। अप्रैल के बाद आपको किसी गंभीर बीमारी के होने के संकेत नहीं हैं। लेकिन आप योग, व्यायाम, वॉक, ध्यान और प्राणायाम के साथ-साथ अनुलोम-विलोम को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें। इससे आप रोगों से बचे रहेंगे। और आप चुस्त और तंदरूस्त भी रहेंगे।
मूलांक-8 शुभ अंक
8, 17, 26
मूलांक-8 शुभ कलर
डार्क नेवी ब्लू एवं किसी भी रंग के डार्क शेड्स या सफेद
मूलांक-8 शुभ दिन
शनिवार बुधवार, शुक्रवार, सोमवार और गुरुवार
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS