Numerology: इस सप्ताह किस मूलांक के लोगों की कटेगी चांदी, होगी तरक्की और धन वृद्धि, जानें...

Numerology: इस सप्ताह किस मूलांक के लोगों की कटेगी चांदी, होगी तरक्की और धन वृद्धि, जानें...
X
Numerology: अंक ज्योतिष भी ज्योतिष शास्त्र की तरह किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य के बारे में बताता है। जिस प्रकार से राशि के नाम राशि के समय से निधार्रित होते हैं और उस राशि की मदद से उसके भविष्य और उसके उसके स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है।

Numerology: अंक ज्योतिष भी ज्योतिष शास्त्र की तरह किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य के बारे में बताता है। जिस प्रकार से राशि के नाम राशि के समय से निधार्रित होते हैं और उस राशि की मदद से उसके भविष्य और उसके उसके स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है। उसी तरह नंबर के अनुसार, अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं और नंबरों के आधार पर किसी भी व्यक्ति का भविष्य जाना जा सकता है। तो आइए जानते हैं अंक शास्त्र के अनुसार, यह सप्ताह किन लोगों के लिए शुभ रहने वाला है।

ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: आटे में डाल दें ये एक चीज, आप बन सकते हैं करोड़पति

  1. मूलांक एक वालों के लिए इस सप्ताह सावधानी बरतने की जरुरत है। नकारात्मक विचार टैंशन दे सकते हैं। खर्च अधिक होने की संभावना है। धन की समस्या आ सकती है। हालांकि शुभ समाचार मिलने के योग हैं। ऑफिस में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
  2. मूलांक दो के लोग इस सप्ताह जल्दबाजी में निर्णय ना लें। नुकसान हो सकता है। बाहर घूमने का अवसर मिल सकता है। शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी। नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी। प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता की संभावना है। यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा।
  3. मूलांक तीन के लोगों को अधिक मेहनत के बावजूद कुछ फल मिलेगा। इस दौरान आपको शांति और धैर्य रखने की जरुरत है। हालांकि, आपके पुराने रूके हुए काम पूरे होंगे। आफिस में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होगा।
  4. मूलांक चार वाले लोग इस सप्ताह धन को कहीं ना फंसायें तो ही आपके लिए अच्छा है और आप फायदे में रहेंगे। सावधान रहने की सख्त जरुरत है। कोई भी नया काम शुरु ना करें। अन्यथा परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। धन में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक स्नेह बढ सकता है।
  5. मूलांक पांच वालों को इस सप्ताह प्रॉपटी में लाभ मिलेगा। आपके मान-सम्मान में चार चांद लगेंगे। अधिकारियों से संबंध बेहतर होंगे। व्यापार ठीक रहेगा। परन्तु लेनदेन में सावधानी बरतें।
  6. मूलांक छह वाले लोगों को इस सप्ताह भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रहेंगी। नई योजना से भविष्य में लाभ होगा।
  7. मूलांक सात वाले लोगों को इस सप्ताह किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपकी स्थितियों में बदलाव होने की संभावना है। संपत्ति के सौदे में लाभ होगा। आपके धन में कमी हो सकती है। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी।
  8. मूलांक आठ वाले लोगों को इस सप्ताह आपके निर्णय धन लाभ कराएंगे। रूके हुए कार्य संपन्न होंगे। आय में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी से नुकसान होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
  9. मूलांक नौ वाले लोगों को इस सप्ताह प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा। पूरे सप्ताह व्यापार में सफलता के योग बने रहेंगे। आप जो चाहेंगे वहीं कार्य पूरा होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोई शुभ समाचार भी आपको मिल सकता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story