Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें गुरुवार का राशिफल

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। आज आप किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं, जो आपके लिए बहुत ही बढ़िया दिन रहने वाला है। आज आपका दिन खुशियों के साथ बीतने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं आज नौकरी में बदलाव हो सकते हैं। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद रंग
उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो गुरुवार का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं, यह यात्रा आपके लिए बहुत ही खास रहेगा। रिश्तेदारों की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल और सफेद
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही गायत्री माता की विधि-विधान से पूजा करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपको पैतृक संपत्ति से धन का लाभ हो सकता है, परिवार में खुशियां बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला, और बैंगनी
उपाय- सूर्य मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन खास रहेगा। आज आप किसी धार्मिक कार्य में व्यस्त रह सकते हैं, आज आपको थकान महसूस हो सकती है, सेहत में थोड़ी बहुत दिक्कत हो सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का मौज-मस्ती के साथ बीतने वाला है। आज आप किसी कार्य को लेकर बहुत ही अधिक प्रसन्न रह सकते हैं। घरवालों में खुशियां बनी रहेगी। आज आपके घर में किसी खास मेहमान की एंट्री हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो गुरुवार का दिन कल से अच्छा रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें इसके साथ ही खानपान का भी ख्याल रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे, नीला
उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कल से बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर अधिक खुशी हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं पार्टी में शामिल हो सकते हैं। आज का दिन मौज-मस्ती के साथ बीतेगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपको किसी बड़े आदमी से मुलाकात हो सकती है। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनकों आज अच्छी नौकरी मिल सकती है, जिससे आपको अधिक खुशी का अहसास होगा। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही अच्छी रहने वाली है। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। यह यात्रा मौज-मस्ती के साथ बीतेगी। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रीन
उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो गुरुवार का दिन बहुत ही खास रहेगा। आज आपके घर में कोई धार्मिक कार्य हो सकते हैं, जिससे आपके घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। रिश्तेदारों का अवागमन हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से सुखद रहेगा। जो जातक कारोबार कर रहे हैं उनको आज आपको मुनाफा हो सकता है। सेहत बहुत अच्छी रहेगी। खानपान का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों की बात करें, तो गुरुवार का दिन खास रहने वाला है। आज आपको ससुराल की ओर से कुछ खुशबरी मिल सकती है। आज आपको अचानक से कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS