Parivartini Ekadashi 2022: इस दिन है परिवर्तिनी एकादशी, जानें तारीख, पूजा विधि और महत्व

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत (Ekadashi Vrat) का विशेष महत्व बताया गया है। हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को परिवर्तिनी एकादशी (Parivartini Ekadashi) व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि भगवान विष्णु निद्रासन में अपनी करवट बदलते हैं, इसलिए इसका नाम परिवर्तिनी एकादशी (Parivartini Ekadashi) है। पंचांग के अनुसार, इस साल यह एकादशी 6 सितंबर 2022 को है। तो चलिए जानते हैं परिवर्तिनी एकादशी शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व महत्व के बारे में...
परिवर्तिनी एकादशीशुभ मुहूर्त 2022 (Parivartini Ekadashi Muhurat)
एकादशी तिथि 6 सितंबर मगंलवार को सुबह 05 बजकर 54 मिनट पर होगी, जो कि 07 सितंबर को सुबह 03 बजकर 04 मिनट तक है। एकादशी व्रत का पारण (Ekadashi Vrat Paran)7 सितंबर को सुबह 8 बजकर 33 मिनट से किया जाएगा।
परिवर्तिनी एकादशी का महत्व ( Parivartini Ekadashi Importance)
परिवर्तनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) के वामन स्वरूप की पूजा होती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से ब्रम्हा, विष्णु, महेष तीनों देवताओं के पूजन का फल मिलता है। व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है, पाप धूल जाते है।
परिवर्तिनी एकादशी व्रत पूजा- विधि (Parivartini Ekadashi Puja Vidhi)
- सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान ध्यान करें।
- पूजन स्थल पर धी के दीपक प्रज्वलित करें।
- इसके बाद भगवान विष्णु का गंगा जल से अभिषेक करें। इसके बाद पीला कपड़ा पहनाएं।
- भगवान विष्णु को पुष्प, प्रसाद, सिंदूर, और तुलसी अर्पित करें।
- भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करें।
- सह परिवार सहित भगवान विष्णु जी की आरती करें।
- भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा भी करें।
- भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।
परिवर्तिनी एकादशी मंत्र (Parivartini Ekadashi Mantra)
शांताकारं भुजङ्ग शयनम पद्म नाभं सुरेशम।
विश्वाधारं गगनसद्र्श्यं मेघवर्णम शुभांगम।
लक्ष्मीकान्तं कमल नयनम योगिभिर्ध्यान नग्म्य्म।
वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्व लोकेकनाथम।।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS