सावन अधिकमास का छठा सोमवार पर बन रहा चार शुभ संयोग, जानें जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त का समय

सावन अधिकमास का छठा सोमवार पर बन रहा चार शुभ संयोग, जानें जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त का समय
X
Sawan Monday 2023: सावन माह के सोमवार के दिन अधिक मास की शिवरात्रि पड़ रही है। इस दिन भगवान शिव को जलाभिषेक करने से दोगुने फल की प्राप्ति मिलती है। तो आइये, जानते हैं सावन माह का छठा सोमवार कब है और जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त क्या है।

Sawan Somvar 2023: इस साल अधिक मास के कारण सावन में पूरे 8 सोमवार पड़ेंगे। 14 अगस्त 2023 को सावन अधिक मास का छठा सोमवार है। सावन अधिक मास का छठा सोमवार बहुत ही शुभ फलदायी माना जा रहा है, क्योंकि उस दिन अधिक मास की शिवरात्रि है। ज्योतिषियों के अनुसार, जो भी जातक सावन अधिकमास के छठे सोमवार के दिन व्रत रखता है, तो उसे दोगुने फल की प्राप्ति होती है। शास्त्रों की मानें तो सोमवार के दिन कई सारे शुभ संयोग भी बन रहे हैं, जैसे- सर्वार्थ सिद्धि योग, सिद्धि योग, पुनर्वसु योग और पुष्य नक्षत्रों का सयोंग।

ये भी पढ़ें- Sawan Shivratri 2023: सावन में भूलकर भी न करें ये काम, भगवान भोलेनाथ हो जाएंगे नाराज

छठा सोमवार के दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन माह के सोमवार की पूजा अधिक मास के शिवरात्रि के दिन निशिता काल में होगी। इस दिन निशिता काल रात्रि के 12 बजे से लेकर 12:48 बजे तक रहेगा। अगर आप इस समय भगवान शिव की पूजा करते हैं, तो आपको दोगुने फल की प्राप्ति हो सकती है। पंचांग के अनुसार, इस समय रवि प्रदोष व्रत का भी पारण होगा।

जानें शुभ संयोग के शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, सर्वार्थ सिद्धि योग का समय सुबह के 11:47 बजे से लेकर 15 अगस्त 2023 को सुबह 05:50 तक रहेगा। वहीं सिद्धि योग 14 अगस्त 2023 को प्रात: काल से लेकर शाम 4 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही पुनर्वसु नक्षत्र 14 अगस्त को सूर्योदय से लेकर सुबह के 11 बजकर 7 मिनट तक रहेगा और पुष्य नक्षत्र सुबह के 11 बजकर 7 मिनट से लेकर 15 अगस्त दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।

छठा सावन सोमवार के दिन जलाभिषेक करने का समय

ज्योतिषियों के अनुसार, सोमवार के दिन सूर्योदय के साथ ही आप भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं। पंचांग के अनुसार, जलाभिषेक करने का शुभ मुहूर्त 14 अगस्त 2023 को सूर्योदय के समय 5 बजकर 49 मिनट पर होगा। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 23 मिनट से लेकर 5 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। इस दिन आप रुद्राभिषेक भी करा सकते हैं, क्योंकि सावन माह के हर दिन शिव वास होता है और शिव वास में रुद्राभिषेक करना बहुत ही शुभ होता है।

ये भी पढ़ें- Sawan 2023: सावन में नई-नवेली दुल्हन इसलिए जाती है मायके, जानें क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story