Surya Grahan 2021 Rasifal: वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें आपकी राशि पर क्या होगा इसका प्रभाव

Surya Grahan 2021 Rasifal: 04 दिसंबर को सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार इस तरह से वृश्चिक और अनुराधा नक्षत्र वाले जातकों पर इस सूर्यग्रहण का प्रभाव सबसे अधिक रहने वाला होगा। ऐसे में इस राशि के जातक सूर्यग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतें। सूर्य ग्रहण का सिंह, मकर और कुंभ राशि वालों पर प्रभाव पड़ेगा। सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी हैं। वहीं सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा और बुध अस्त रहेंगे। जबकि राहु और केतु वक्री रहेंगे। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का भी सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। तो आइए जानते हैं विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास के अनुसार किन राशियों पर सूर्य ग्रहण का शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा।
ये भी पढ़ें: Surya Grahan 2021: 04 दिसंबर को शनि अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें ये विशेष बात
मेष- ग्रहण शुभ नहीं है। आपके सेहत में गिरावट हो सकती है। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें।
वृषभ- ग्रहण शुभ रहेगा। इस दौरान आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में मुनाफा हो सकता है।
मिथुन- यह ग्रहण आपके लिए शुभ रहेगा। इस दौरान पुराने विवादों से मुक्ति मिल सकती है। मनोकामना पूरी होने के योग बनेंगे।
कर्क- ग्रहण शुभ नहीं है। दोस्तों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। संतान की ओर से मानसिक दवाब रहेगा।
सिंह- ग्रहण का लाभ मिलेगा। इस दौरान आपकी कोई समस्या हल हो सकती है।
कन्या- ग्रहण का प्रभाव आपकी राशि पर शुभ रहेगा। इस दौरान साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है।
तुला- तुला राशि वालों के जीवन पर ग्रहण का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान वाणी पर कंट्रोल रखें।
वृश्चिक- सूर्य ग्रहण का आपकी राशि पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में मुश्किलें आ सकती हैं।
धनु- ग्रहण का प्रभाव अशुभ रहेगा। बेवजह धन खर्च हो सकता है। भागदौड़ हो सकती है।
मकर- व्यापार में तरक्की मिलने के योग बनेंगे। नौकरी पेशा वाले जातकों को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं।
कुंभ- सूर्य ग्रहण शुभ रहेगा। इस दौरान अचानक धन लाभ हो सकता है।
मीन- ग्रहण के दौरान सावधान रहने की जरूरत है। बिना बात वाद-विवाद हो सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS