शादी से दूर भागते हैं ये 4 राशि के लोग, इसलिए अभी तक हैं सिंगल!

शादी एक ऐसा बंधन है जिसमें अगर बंध जाओ तो पति और पत्नी दोनों को एक दूसरे का ख्याल रखना चाहिए। बुढ़ापे में एक दूसरे का साहारा बन सके इसलिए भी लोग शादी करते हैं। हालांकि, आज के समय में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इसका नाम सुनकर ही भागते हैं उन्हें अकेले ही अपनी लाइफ जीना ज्यादा पसंद होता है। ऐसे लोगों का मानना होता है कि वो एक ही व्यक्ति के साथ पूरी जिंदगी नहीं गुजार सकते हैं। ऐसे लोगों को अगर शादी के मजबूर किया जाए तो आगे चलकर इसका परिणाम सही साबित नहीं हो सकता है।
ज्योतिष की मानें तो कुछ ऐसी राशियां हैं जिन्हें किसी के साथ रहने से अच्छा अकेला रहना ज्यादा पसंद हैं और वो शादी के नाम से भागना पसंद करते हैं। ऐसे में उनकी शादी होने की संभावना कम रहती है, आइए आपको उन 4 राशियों के बारे में बताते हैं...
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों का स्वभाव बेहद चंचल होता है। इनके द्वारा लिए गए फैसलों पर विश्वास नहीं करना चाहिए क्योंकि ये बड़ी जल्दी अपने विचारों को बदल लेते हैं। इस राशि के लोगों को जिंदगी भर एक के साथ रहना पसंद नहीं होता है। ये अपने जीवन में आए दिन बदलावों को पसंद करते हैं। इन्हें कुछ देर या दिन के लिए ही किसी से प्यार हो सकता है, थोड़े समय बात ये ऊब जाते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को किसी तरह के रिश्ते या शादी जैसी चीजों पर जल्दी विश्वास नहीं होता है। वो अपने पार्टनर से जल्दी ऊब जाते हैं। इनके लिए रोमांस शब्द सिर्फ कुछ समय तक रहता है। ये अपनी जिंदगी अकेला जीना पसंद करते हैं। इन्हें मस्ती, उत्साह के लिए सिर्फ अपना अकेले का साथ पंसद होता है। शादी के नाम से ये दूर से ही हाथ जोड़ते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के लोग रिलेशनशिप में आने से काफी घबराते हैं। इन्हें डर रहता है कि कोई उनका दिल न तोड़ दे। इसलिए ये अकेला रहना ज्यादा पसंद करते हैं। इन्हें अपनी स्वतंत्रता से काफी प्यार है। इनका ये डर इन्हें शादी करने भी नहीं देता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को अकेला रहना ज्यादा पसंद होता है। ये भी शादी से भागने की सोचते हैं। इनके लिए जिम्मेदारियों से भागना एक पहला कारण होता है। भले ही इनका मिजाज रोमांटिक होता है लेकिन जब शादी की बात आती है तो ये मना कर देते हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS