Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शनिवार का राशिफल

Today Horoscope 02 September 2023: आज भाद्रपद माह (Bhadrapada Month) के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और दिन शनिवार है। तो आइए, जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन असमंजस से भरा रहने वाला है। आज आप पैसों को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। आज आपके लिए मुश्किलों वाला दिन रहेगा। ध्यान रखें, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी नौकरी में बदलाव का योग बन रहा है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत ही ठीक-ठाक रहेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद रंग
उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो शनिवार का दिन परेशानियों और समस्याओं से भरा रहेगा। आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिए खराब रहेगा। आज आपके अंदर आलस्य रहेगा और साथ ही किसी काम को न करने का मन करेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें सावधान रहना होगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल और सफेद
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही उनकी विधि-विधान से पूजा करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से भाग्यशाली रहेगा। आज आप नई योजना का आरंभ कर सकते हैं। आर्थिक लाभ की उम्मीद हो सकती है। आज आपको अचानक से कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहेगी। खानपान का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला, और बैंगनी
उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफल और योजनाओं से भरपूर रहने वाला है। आज आप जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। जो जातक सामाजिक कार्य कर रह रहे हैं, उन्हें समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आज सामाजिक कार्य करने की वजह से थोड़ी थकावट हो सकती है। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत ठीक नहीं रहेगी। अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज के दिन आर्थिक मामले में लाभ होगा। आज आपको अचानक से किसी क्षेत्र में धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपका हर कार्य पूर्ण होगा, क्योंकि आज आपका भाग्य आपके साथ है, जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो शनिवार का दिन बहुत ठीक-ठाक रहेगा। आज आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको आज अच्छी नौकरी मिल सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे, नीला
उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा, जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं, उनको कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनको आज अचानक से कारोबार में मुनाफा हो सकता है। आज आपके निजी संबंधों में थोड़ी दरार आ सकती है। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आज आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो शनिवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज जातक की कुंडली में ग्रहों के शुभ योग बना रहे हैं, जिसके कारण आर्थिक मामलों में धन का लाभ हो सकता है। आज आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, उनको आज कई सारे मौका मिल सकते हैं। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कई मामलों में फायदेमंद रहेगा। आज आपको आर्थिक मामलों में धन का लाभ होगा। जो जातक कई दिनों से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको आज अच्छी नौकरी मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। खानपान का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रीन
उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो शनिवार का दिन सबसे अधिक शुभ रहने वाला है। आज आपका भाग्य भरपूर साथ देगा। आज आपका हर एक कार्य बहुत ही अच्छे तरीके से संपन्न होगा। जातक कई दिनों से रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। खानपान का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपके वैवाहिक जीवन में रिश्ते अच्छे रहेंगे। जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको आज कहीं अच्छी जगह नौकरी मिल सकती है। सेहत की बात करें, तो शनिवार के दिन आपकी सेहत ठीक रहेगी। खानपान का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी अनजान दोस्तों से हो सकती है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज का दिन मौज-मस्ती के साथ बीतेगा। आपकी किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात हो सकती है, जो आपको भविष्य में काम आ सकता है। सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS