Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें रविवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें रविवार का राशिफल
X
Today Horoscope 03 September 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...

Today Horoscope 03 September 2023: आज भाद्रपद माह (Bhadrapada Month) के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन रविवार है। तो आइए, जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपको कारोबार के क्षेत्र में लाभ के कई सारे मौका मिल सकते हैं, जिससे आपको मिलकर खुशी का अहसास होगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके पद में बदलाव हो सकता है। दोगुनी आय का भी योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक बेहतर बन सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- सफेद रंग

उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो रविवार का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आज के दिन कारोबारियों के लिए चांदी का दिन होगा। कारोबार में अचानक से धन का लाभ होगा। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं, उनको आज शुभ संदेश मिल सकता है। आज आपके घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहेगी। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल और सफेद

उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही उनकी विधि-विधान से पूजा करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपका भाग्य भरपूर साथ देगा। आप जो भी आज कार्य करेंगे, उसमे सफलता मिलेगी। आज आपको संगीत में रुचि हो सकती है। मन शांत रहेगा। कारोबार कर रहे जातकों को आज के दिन सावधान रहना होगा। वरना बिना मतलब हानि हो सकती है। सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहेगी। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नीला, और बैंगनी

उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। जो जातक कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं उनकी आज नौकरी लग सकती है। आज आज आपके घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। पद में उन्नति हो सकता है। सरकार की ओर से कोई अच्छा सा तोहफा मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनको व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के कई सारे मौके मिलेंगे। कारोबार में मुनाफे का योग बन रहा है। सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। मौसमी बुखार हो सकती है, जिसके कारण आपको थकान महसूस होगी। सेहत का ध्यान रखें। साथ ही खानपान का भी ख्याल रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो रविवार का दिन कल से बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपकी घर की व्यवस्था ठीक-ठाक रहेगी। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। इस नौकरी में आपकी सैलरी दोगुनी होगी। परिवार के साथ आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपको एक अलग ही खुशी का अहसास होगा। मन शांत रहेगा। सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है। खानपान का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो रविवार का दिन कल से बेहतर रहेगा। आज आपको व्यापार में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आज आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कल से अच्छा रहेगा। जो जातक ऑफिस में नौकरी कर रहे हैं, उनको सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपको अपना करियर बनाने के लिए कई सारे मौके मिलेंगे। सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत में थोड़ी बहुत दिक्कत हो सकती है। मौसमी बीमारी हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन थोड़ा परेशानी से भरा रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को आज सावधानी से रहना होगा। किसी भी गलती के कारण आज आपकी नौकरी पर आंच आ सकती है। कारोबारियों के लिए भी आज का दिन थोड़ी परेशानी से भरा रहेगा। कोई भी कार्य करने से पहले किसी जानकार से जरूर सलाह लें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन बहुत ही सुखद रहने वाला है। आज आपका दिन कल से अनुकुल रहेगा। आज आप अपने सपनों को साकार करने में कामयाब होंगे। आपको अपने मुकाम पर पहुंचने में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। परिवार वालों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बेहतर रहेगा। आज आपको नौकरी में थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। अगर आप मेहनत करते हैं तो आपको जरूर सफलता मिलेगी। आज आपको दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। जो जातक कारोबार में निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन थोड़ा ठीक नहीं है। सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत कल से ठीक रहेगी। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story