Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल

Today Horoscope 04 September 2023: आज भाद्रपद माह (Bhadrapada Month) के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और दिन सोमवार है। तो आइए, जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको दोस्तों की ओर से भरपूर सहयोग मिल सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन थोड़ा कष्टदायक रहेगा। सीनियर की ओर से डांट सुनने को मिल सकती है। आज आपको मानसिक तनाव बन सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद रंग
उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से ठीक रहेगा। आज आपको कोई कार्य पूरा होते नजर आएगा। आपका भाग्य आपके साथ है। घरवालों का भरपूर साथ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ हो सकता है। जो जातक घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें आज घर की याद आ सकती है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल और सफेद
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही उनकी विधि-विधान से पूजा करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो सोमवार का दिन भाग्यशाली रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी सीनियर का सहयोग भरपूर मिलेगा। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में विचार कर रहे हैं, उनका ये विचार कल पूरा हो सकता है। किसी नेता से मुलाकात हो सकती है। आज आपके करियर में एक नया उछाल आएगा। सेहत बहुत ही अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला, और बैंगनी
उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से अच्छा रहेगा। आज आपको प्रेमिका की ओर से प्रपोजल आ सकता है। जिससे आप अधिक खुशी का अहसास कर पाएंगे। जो जातक घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, वे घर जाने का प्लान बना सकते हैं। घर की याद आ सकती है। बदलते मौसम के कारण सेहत में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन नॉर्मल रहेगा। जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज आगे बढ़ने का और अधिक मौका मिलेगा। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपको कारोबार के सिलसिले में विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो सोमवार का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपके घर में खुशियां बनी रहेगी। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, वे आज अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। बच्चों के साथ रहकर खुशियों का अहसास करेंगे। मन शांत रहेगा। कार्य का प्रेशर कम रहेगा। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत पहले से बिल्कुल अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे, नीला
उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशियों के साथ बीतेगा। आज जो जातक यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। यात्रा से लौटते समय कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जिससे सुनकर आप मन ही मन खुश होंगे। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से सुखद रहेगा, लेकिन आपको नौकरी में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। वरना नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें, वरना बिगड़ सकती है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए सोमवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपको कारोबार के क्षेत्र में डबल का मुनाफा हो सकता है। आज आपको कारोबार के कार्य से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आज के दिन भागदौड़ बनी रहेगा। जिसके कारण आज आपको थोड़ी थकान हो सकती है। खानपान का विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रीन
उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से फलदायी रहेगा। आज आपको अपने कार्य में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी, वरना आपको अधिक नुकसान हो सकता है। जो जातक मेडिकल के क्षेत्र में जाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है, आज कोई भी कार्य करने पर पूर्ण होगा, क्योंकि आज आपका भाग्य आपके साथ है। सेहत भी ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन यह प्लान पूरा नहीं हो पाएगा। घर में खुशियों का माहौल खत्म हो जाएगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों की बात करें, तो सोमवार का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आज आपके रिश्ते के लिए आपके घर मेहमान आ सकते हैं। घर में जल्द ही मांगलिक कार्य होंगे। रिश्तेदारों का आवागमन बना रहेगा। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहेगी। खानपान का विशेष ध्यान दें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS