Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें बुधवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें बुधवार का राशिफल
X
Today Horoscope 06 September 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...

Today Horoscope 06 September 2023: आज भाद्रपद माह (Bhadrapada Month) के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन बुधवार है। तो आइए, जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपको कारोबार के क्षेत्र में गजब का मुनाफा हो सकता है। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज बहुत ही अच्छा मौका है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- सफेद रंग

उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो बुधवार का दिन थोड़ा बिजी रहेगा। आज आपको नौकरी में किसी प्रकार के कार्य के कारण व्यस्त रह सकते हैं। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल और सफेद

उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही उनकी विधि-विधान से पूजा करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से शानदार रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी प्रसिद्ध विख्यात और प्रतिष्ठित व्यक्तियों से हो सकती है। जिनसे मिलकर आपको खुशी का अहसास होगा। आज आप अपने आप को बहुत ही भाग्यशाली महसूस करेंगे। आज बने संबंध आपको उन्नति की ओर ले जाएगा। कारोबार कर रहे जातकों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नीला, और बैंगनी

उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके पद में प्रमोशन हो सकता है। आज आपको कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आज आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज के दिन कल से थोड़ा सावधानी से चलना होगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके नौकरी में दिक्कत हो सकती है। आज आपको किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही महंगी पड़ सकती है। सेहत का खास ख्याल रखें। इसके साथ ही खानपान का भी ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से ठीक-ठाक रहेगा। आप जहां नौकरी कर रहे हैं, आज सहकर्मियों की सहायता से अपने कार्य को अंजाम दे सकते हैं। आज सीनियर की ओर से कुछ अच्छा सा तोहफा मिल सकता है। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन बढ़िया रहेगा। जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको आज अच्छी जगह नौकरी मिल सकती है। आज आपको कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कड़ी मेहनत की वजह से आज आप थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही व्यस्तता के साथ बीतने वाला है। आज आपको कार्य की वजह से थोड़ा तनाव हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। नौकरी में दिक्कत हो सकती है। बॉस की डांट सुनने को मिल सकती है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत कुछ ठीक नहीं रहेगी। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आज आप अपने कार्य के प्रति ईमानदारी दिखाएंगे। जिसके कारण आपके सीनियर खुश होंगे। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनको आज आगे बढ़ने के कई सारे मौके मिलेंगे। जिससे आगे जाकर आपको सफलता मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो बुधवार का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आज आपका भाग्य भरपूर साथ देगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें सीनियर और सहकर्मी का भरपूर साथ मिलेगा। घरवालों की ओर से शुभ संदेश मिल सकता है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। फिर भी ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। आज आपका किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने सहकर्मी से मेल-मिलाप करके चलना होगा। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की बात करें, तो बुधवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आप जिस क्षेत्र में कार्य करेंगे, उसमें गजब का मुनाफा होगा। आज आप सहकर्मियों की वजह से थोड़ा परेशान हो सकते हैं, जिसके कारण थोड़ा मानसिक तनाव भी हो सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story