Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें गुरुवार का राशिफल

Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें गुरुवार का राशिफल
X
Today Horoscope 1 June 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन, जानें आज का राशिफल...

Today Horoscope 1 June 2023: आज ज्येष्ठ मास (Jyeshta Month) के शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और दिन गुरुवार है। आपका दिन आज कैसा रहने वाला है। इसके लिए आइये जानते हैं आपका राशिफल...

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। आज जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। आज आप किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। रिश्तेदार की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज जो जातक व्यवसाय कर रहे हैं, उनको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आज आपका भाग्य भरपूर साथ देगा। जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। बदलते मौसम के कारण आपकी सेहत खराब हो सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन कल से ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको व्यापार में अच्छा खासा धन का लाभ हो सकता है। आज आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। ये यात्रा सुखद रहेगी। यात्रा के दौरान किसी नए दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों की बात के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जो जातक राजनीति में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनको सफलता मिल सकती है। आज अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। सेहत अच्छी रहने वाली है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको जॉब में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आज आपको सीनियर का सहयोग मिल सकता है। घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो गुरुवार का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। आज आपके घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। एक छोटी सी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। ये यात्रा आपके लिए सुखद रहने वाली है।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कल से काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको व्यवसाय में अचानक धन का लाभ हो सकता है। समाज में धर्म कार्य संबंधित कार्य करने का मौका मिलेगा। आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपको धर्म से संबंधित कोई कार्य करने का मौका मिल सकता है। आज आप दोस्तों के साथ मस्ती कर सकते हैं। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी सैलरी में बढ़ोतरी होगी। सेहत अच्छी रहने वाली है।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपको माता-पिता की ओर से भरपूर साथ रहने वाला है। आज आपको भाई, बहन का भी सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना बन सकती है।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो गुरुवार का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलने वाला है। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं धार्मिक स्थान पर घूमने जा सकते हैं। नौकरी में आय की वृद्धि हो सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से बढ़िया रहने वाला है। आज आपको व्यवसाय के क्षेत्र में सुखद समाचार मिल सकता है। व्यवसाय में धन का मनचाहा लाभ हो सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की बात करें, तो गुरुवार का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको जीवनसाथी की ओर से भरपूर साथ मिलने वाला है। आज जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके पद में उन्नति हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। सीनियर का सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहने वाली है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story