Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल
X
Today Horoscope 10 july 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन, जानें आज का राशिफल...

Today Horoscope 10 july 2023: आज श्रावण मास (shravan month) के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 2 बजकर 1 मिनट के बाद अष्टमी तिथि और दिन सोमवार है। तो आइये जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने सारे रुके कार्य को पूर्ण कर सकेंगे। आज आपको किसी सीनियर का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- लाल व सफेद रंग

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ प्राप्त होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से लाभदायक रहने वाला है। आज आप किसी कार्य से घर से बाहर जा सकते हैं। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें सीनियर की ओर से नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आय में भी वृद्धि होने का योग बन रहा है। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- लाल

उपाय- गायत्री मंत्र का जाप विधि पूर्वक करें, लाभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो सोमवार का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप कल से ज्यादा मौज-मस्ती कर सकते हैं। दिन आनंद से भरा रहेगा। परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। सेहत का खास ख्याल रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नीला

उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जो जातक व्यवसाय कर रहे हैं, आज रुकी हुई सारी योजनाएं फिर से दोबारा से शुरू हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में थोड़ी खराबी हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। जो जातक बेरोजगार है, उन्हें आज रोजगार मिलने की संभावना बन रहा है। आज सिंह राशि के जातकों का भाग्य भरपूर साथ देने वाला है। आज आपके मन की कोई भी इच्छा पूरी हो सकती है। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

उपाय- उगते सूर्य को जल अर्घ देना लाभकारी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो सोमवार का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आप जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहने वाला है। आज आप बच्चों को लेकर किसी शॉपिंग मॉल या पिकनिक पर जा सकते हैं। समाज में भलाई करने का भरपूर मौका मिलेगा, जिसमे आप बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज आगे बढ़ने का भरपूर मौका मिलेगा। आज आपका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भरपूर लाभ मिलेगा। घरवालों की ओर से कोई शुभ संदेश मिल सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपके मन की कोई भी इच्छा पूरी हो सकती है। आज आप दोस्तों के साथ कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा मंगलमय रहेगा। आज का दिन मौज-मस्ती के साथ बीतेगा। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपके घर में मांगलिक कार्य को लेकर बातचीत हो सकती है। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सेहत का ख्याल रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो सोमवार का दिन लाभदायक रहने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही नई नौकरी का ऑफर भी आ सकता है, जिसमें आय दोगुनी हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन सुखद रहने वाला है। आज आपकी सेहत में पहले से अधिक सुधार हो सकता है। आज आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करना पड़ सकता है, जिससे आपकी सेहत में और अधिक सुधार होगा। परिवार में आज खुशियां बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सुख शांति से बीतेगी।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की बात करें, तो सोमवार का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। बड़े भाई की से कोई शुभ संदेश मिल सकता है, जिससे आप सुन कर खुशी महसूस करेंगे। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें आज सीनियर का भरपूर सहयोग मिल सकता है। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- लक्ष्मी जी के मंत्र को 11 बार जप करें, लाभ होगा।

-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक है। वे बनारस के रहने वाले हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story