Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें रविवार का राशिफल

Today Horoscope 10 September 2023: आज भाद्रपद माह (Bhadrapada Month) के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और दिन रविवार है। तो आइए, जानते हैं कि 10 सितंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन खास रहने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें कार्यों को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है। आपके कार्य से सीनियर प्रसन्न रहेंगे। आपके कार्यों को देखकर आपको कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। आप उस कार्य को बड़ी ही मेहनत से पूरा करेंगे। आपके कार्यों को देखते हुए प्रमोशन भी सकता है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद रंग
उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से थोड़ा अलग रहेगा। आज आपकी नौकरी में नए कार्य करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आपको अधिक कामयाबी मिल सकती है। आप अपने कार्यों के दम पर सभी का दिल जीत लेंगे। जो जातक कारोबार करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन थोड़ा घाटे वाला रहेगा। सोच समझ कर किसी क्षेत्र में इन्वेस्ट करें। सेहत का भी ध्यान रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल और सफेद
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही उनकी विधि-विधान से पूजा करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो रविवार का दिन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। आज आप किसी संकट में फंस सकते हैं, लेकिन अपनी समझदारी से उस संकट से बाहर भी निकल जाएंगे। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला, और बैंगनी
उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन समस्याओं से घिरा रहेगा। आज आपको किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। इस परेशानी से निकलने के लिए आपको अधिक धन का खर्च करना पड़ सकता है। आज आपके पार्टनर धोखा दे सकते हैं। कारोबार में बड़ा फेरबदल हो सकता है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से अच्छा रहेगा। आज आपको कोई पुराना साथी मिल सकता है, जिससे आपको मिल कर खुशी का अहसास होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति अधिक मजबूत हो सकती है। आज आपको मानसिक तनाव से छुटकारा मिल सकता है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन शानदार रहेगा। आज आप किसी बड़े कार्यों में अपना धन इन्वेस्ट कर सकते हैं, जिससे आपको आगे चलकर आर्थिक धन का लाभ हो सकता है। आज आपके पुराने समय से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में बदलाव देखने को मिल सकता है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत में दिक्कत हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे, नीला
उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों को आज का दिन कल से थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। आज आपकी सेहत में थोड़ी स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो सकती है। जिसके कारण आज मानसिक तनाव भी हो सकता है। जो जातक राजनीति में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ नहीं हैं। आर्थिक तंगी हो सकती है। किसी भी क्षेत्र में धन का निवेश करने से पहले किसी जानकार से सलाह जरूर लें। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। यदि आप किसी वाहन का इस्तेमाल करते हैं, तो आज आप वाहन संभाल कर चलाएं, वरना कोई दुर्घटना हो सकती है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा करने जा सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगी। आज आपको परिवार में खुशी देखने को मिल सकती है, जिससे आपको भी खुशी का अहसास होगा। आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल ठीक-ठाक रहेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रीन
उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो रविवार का दिन कल से सुखद रहेगा। आज आपके परिवार में चल रहा कोई पुराना विवाद खत्म हो जाएगा। जिससे आपका मन अधिक प्रसन्न होगा। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत ठीक नहीं रहेगी। मौसमी बुखार हो सकता है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन कल से बेहतर रहेगा। आज आपको कारोबार में डबल का मुनाफा हो सकता है। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आज आपकी किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। आज राजनीति में नए-नए संबंध बन सकते हैं। सेहत बिल्कुल अच्छी रहेगी। खानपान का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों की बात करें, तो रविवार का दिन थोड़ा चिंता से भरा रहने वाला है। आज आपको धन को लेकर थोड़ा चिंता हो सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी खराब हो सकती है। जो जातक यात्रा पर जाने के बारे में विचार बना रहे हैं, वे यात्रा को टाल दें, वरना सेहत खराब हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS