Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शुक्रवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शुक्रवार का राशिफल
X
Today Horoscope 11 August 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...

Today Horoscope 11 August 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। अगर कोई नया कार्य शुरू करना है तो आज का दिन सबसे बेहतर है। आर्थिक स्थिति की बात करें तो ठीक रहेगी और जॉब करने वाले को पदोन्नति मिल सकती है। हालांकि अपने सहयोगियों से मधुर व्यवहार बनाए रखें। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातक अन्य दिनों के मुकाबले अधिक व्यस्त रहेंगे। पत्नी की तबीयत खराब रह सकती है। वाहन चलाते समय भी विशेष सावधानी बरतनी होगी। इसके अलावा किसी से विवाद नहीं करना है। अगर संयम से काम लेंगे तो सफल रहेंगे। बेकार की बातों में न उलझें। सुबह घर से निकलने से पहले भगवान और माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें। व्यस्त दिनचर्या के चलते थकान महसूस रहेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो सेहत नाजुक रह सकती है। परिवार के किसी सदस्य अथवा दोस्त से झगड़ा होने का योग बन रहा है, इसलिए वाणी पर नियंत्रित रखें। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे। बच्चों की ओर से भी शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, लेकिन लेनदेन के मामलों में बेहद सजग रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों का आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज के दिन आपकी सेहत में थोड़ी गड़बड़ी हो सकती है। किसी प्रकार की बिजनेस में आपको लाभ की प्राप्ति होगी। पार्टनरशिप में आपको लाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही आपके परिवार में कोई नए मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार में सभी लोग अच्छे रहेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार करने वाले लोग व्यापार के क्षेत्र में कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आपका व्यापार बहुत फैल सकता है। परिवार के लोग आपसे बहुत ही ज्यादा प्यार करेंगे। अगर आप कोई नया मकान या फिर दुकान लेना चाहते हैं, तो ये दिन आपके लिए बेहद ही शुभ है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपके शरीर में थकान या फिर कोई दर्द हो सकता है, जिससे आप पूरे दिन परेशान रहेंगे। संतान की ओर से आपका मन संतुष्ट रहेगा। आज के दिन आप कोई धार्मिक कार्य का आयोजन कर सकते हैं। आपका परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आपको सावधानी भरा दिन हो सकता है। आज के दिन आप कही जा रहे हैं, तो थोड़ा सावधानी बरतें। फंसा हुआ धन वापस मिलेगा। वहीं, थोड़ा धन का भी हानि हो सकता है। किसी व्यक्ति को बड़ी धन राशि उधार न दें। सेहत को लेकर आज आपका मन थोड़ा परेशान रह सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। समाज में आज के दिन नए-नए कार्य कराने के लिए कोई नया प्रपोजल भी आ सकता है। अपने पार्टनर के साथ मिलकर आप अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकते हैं। शेयर मार्केट में आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें... शुक्रवार के दिन इन चीजों का करें पाठ, मां लक्ष्मी हो जाएगी प्रसन्न

धनु राशि

धनु राशि वालों का आज का दिन थोड़ा-मिला जुला रहने वाला है। आज के दिन आप कोई नया व्यापार शुरू करने के प्रपोजल भी बना सकते हैं। आपको कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकता है। आपके परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आपके संतान अपनी करियर को लेकर चिंता में रह सकते हैं। बुजुर्गें के साथ बैठकर किसी विषय पर चर्चा करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज के दिन स्वास्थय में थोड़ा गड़बड़ी हो सकता है। आपके जीवन साथी का मानसिक तनाव हो सकता है। संतान की ओर से आपका मन संतुष्ट रहेगा। भविष्य को लेकर आपको थोड़ी चिंता हो सकती है। अपने पार्टनर पर ज्यादा भरोसा न करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों का आज का दिन उतार-चढ़ाव रहने वाला है। आज के दिन आप कोई पुरानी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। आज के दिन आप विशेष रूप से खानपान पर ध्यान रखें। अगर आपके कमर से संबंधित कोई बीमारी है, तो आपको ये बीमारी सता सकती है। आज के दिन आपको सावधानी बरतनी बहुत ही जरूरी है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को आज का दिन बहुत ही ठीक-ठाक रहने वाला है। आज के दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार करने वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने व्यापार में अच्छा लाभ होगा। आर्थिक स्थिति भी ठीक होगी। किसी कार्य के होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story