Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानिए मंगलवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानिए मंगलवार का राशिफल
X
Today Horoscope 11 july 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन, जानें आज का राशिफल...

Today Horoscope 11 july 2023: आज श्रावण मास (shravan month) के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और दिन मंगलवार है। तो आइये जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको बिजनेस के क्षेत्र में कामयाबी मिल सकती है, जो जातक घर से दूर रह रहे हैं, उन्हें घर की याद सताएगी। अगले हप्ते घर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- लाल व सफेद रंग

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ प्राप्त होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो मंगलवार का दिन कल से सुखद रहने वाला है, जो जातक शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें आज कामयाबी मिल सकती है। घर में खुशियां बनी रहेगी। सेहत का ख्याल रखें।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- लाल

उपाय- गायत्री मंत्र का जाप विधि पूर्वक करें, लाभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन मौज-मस्ती के साथ बीतने वाली है। आज आपको घरवालों की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बदलते मौसम के कारण आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नीला

उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन खुशियों के साथ बीतने वाला है। आज आपका भाग्य भरपूर साथ देगा, जो जातक नौकरी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें अच्छी नौकरी मिल सकती है। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपको बिजनेस के क्षेत्र में कामयाबी मिल सकती है। आज आपको बिजनेस के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। ये यात्रा आपके लिए अधिक लाभदायक रहेगा। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

उपाय- उगते सूर्य को जल अर्घ देना लाभकारी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से सुखद रहने वाला है। आज आपके घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। घर में रौनक बनी रहेगी। मन शांत रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं। जिससे थोड़ी थकान हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए मंगलवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है, जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। जिससे आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। सेहत का खास ख्याल रखें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो मंगलवार का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आप परिवार वालों के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति मन लगा रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपके जीवन में किसी नए शख्स की एंट्री हो सकती है। जो आपके लिए अधिक महत्वपूर्ण होगें। आज आपके घर में कोई धार्मिक कार्य को लेकर बातचीत हो सकती है। सेहत और खानपान का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो मंगलवार का दिन कल से अच्छा रहेगा, जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज अच्छी-खासी जॉब मिल सकती है। आय अच्छी रहेगी, जो जातक पहले से नौकरी कर रहे हैं, उनके आय में वृद्धि होने का संयोग बन रहा है। मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपके घर में अचानक नए मेहमान की एंट्री हो सकती है। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बना सकते हैं। ये यात्रा आपके लिए लाभदायक रहने वाली है। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की बात करें, तो मंगलवार का दिन खुश बीतने वाला है। आज आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी। रिश्तेदारों की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है, जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज नौकरी मिल सकती है। सेहत का ख्याल रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- लक्ष्मी जी के मंत्र को 11 बार जप करें, लाभ होगा।

-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक है। वे बनारस के रहने वाले हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story