Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल
X
Today Horoscope 11 September 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...

Today Horoscope 11 September 2023: आज भाद्रपद माह (Bhadrapada Month) के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और दिन सोमवार है। तो आइए, जानते हैं कि 11 सितंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहेगा। आपको कार्य में तरक्की मिलेगी। परिवार के साथ किसी भी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आपके कार्यों को देखते हुए प्रमोशन भी सकता है। मित्रों का सहयोग होगा। परिश्रम अधिक रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आपकी नौकरी में नए कार्य करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आपको अधिक कामयाबी मिल सकती है। आपको अपने कार्यों के दम पर प्रमोशन भी मिल सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। आज आपको नकारात्मक प्रभाव का सामना करना पड़ेगा। परिवार के साथ किसी भी धार्मिक कार्य के लिए जा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में विकार रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक ही रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। आज आपको मानसिक परेशानी हो सकता है, इससे निजात पाने के लिए आपको अधिक धन का खर्च करना पड़ सकता है। आज आपके पार्टनर धोखा दे सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कल से अच्छा रहेगा। आज के दिन कारोबार में वृद्धि होगी। संतान की तरफ से आपको सुखद समाचार मिल सकता है। अपने किसी भी मित्र के सहयोग से कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आपको कोई पुराना साथी मिल सकता है, जिससे आपको मिल कर खुशी का अहसास होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आप बातचीत में संयम रखें। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। किसी भी मित्र के सहयोग से संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। आप किसी बड़े कार्यों में अपना धन इन्वेस्ट कर सकते हैं, जिससे आपको आगे चलकर आर्थिक धन का लाभ हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों को आज का दिन कल से थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। आज के दिन अपनी माता का ख्याल रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें। जिसके कारण आज मानसिक तनाव भी हो सकता है। जो जातक राजनीति में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ नहीं हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज के दिन आपको नकारात्मक प्रभाव हो सकता है। वाणी में मधुरता रहेगी। शैक्षिक कार्य में सफलता मिलेगी। किसी वाहन का इस्तेमाल करते हैं, तो आज आप वाहन संभाल कर चलाएं, वरना कोई दुर्घटना हो सकती है।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन ठीक नहीं रहने वाला है। आज आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा करने जा सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए ठीक नहीं होगी। आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल ठीक-ठाक रहेगी।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो सोमवार का दिन कल से सुखद रहेगा। आज के दिन नौकरी के कार्य में बढ़ोतरी हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। वाहन सुख में कमी आ सकती है। आपके परिवार में चल रहा कोई पुराना विवाद खत्म हो जाएगा। जिससे आपका मन अधिक प्रसन्न होगा।

ये भी पढ़ें... ऐसे करें राधा अष्टमी की पूजा, जानें क्या है धार्मिक मान्यता

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन कल से बेहतर रहेगा। आज आपको कारोबार में डबल का मुनाफा हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कारोबार में प्रसन्नता अधिक रहेगी। आज आपकी किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। आज राजनीति में नए-नए संबंध बन सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी खराब हो सकती है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story