Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, पढ़ें रविवार का राशिफल

Today Horoscope 13 August 2023: आज श्रावण मास (Shravan Maas) के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और दिन रविवार है। तो आइए, जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं तो आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी आय वृद्धि के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आपकी मुलाकात किसी अपने से हो सकती है। आपका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक रहेगा। आपके परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपने परिवार को संभालने की जिम्मेदारी को समझें और किसी तरह का तनाव मन में ना रखें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहेगा। किसी कार्य में लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आपके परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिस कारण आप दिनभर व्यस्त रह सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपका मनमुटाव हो सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। संतान की ओर से आपका मन खुश रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीकठाक रहेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आप उस यात्रा में वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज थोड़ा सा परेशानी वाला दिन रहेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का कोई बड़ा लेनदेन ना करें। किसी को बड़ी रकम उधार ना दें अन्यथा फंस सकता है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ी परेशानी वाला रहेगा। व्यापार करने वाले जातक को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में भी कलह हो सकती है। किसी लंबी यात्रा पर न जाएं, अन्यथा आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आज कोई भी नया कार्य ना शुरू करें। जीवन साथी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे मिलकर आपको काफी प्रसन्नता होगी। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बहुत दिनों से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। व्यापार में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। अपने परिवार या दोस्तों के साथ कोई धार्मिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। यदि आज आप कोई मकान या वाहन खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए दिन शुभ रहेगा। आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में जा सकते हैं, जहां आप की मुलाकात कुछ पुराने मित्रों से होंगी। आप अपने भविष्य के लिए कोई नए कार्य की योजना बना सकते हैं। आपको हर क्षेत्र में परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहेगा। संतान के भविष्य की चिंता बनी रहेगी। भगवान शिव की पूजा करें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा थकान वाला रहेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाना चाहते हैं तो वाहन चलाने में सावधानी बरतें। अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। बेकार के वाद-विवादों में ना पड़ें। संतान की पढ़ाई को लेकर आपको थोड़ी चिंता हो सकती है। किसी भी जानने वाले को कोई बड़ी रकम उधार में ना दें। छोटे भाई-बहनों के कैरियर को लेकर आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ी परेशानी वाला रहेगा। सेहत में कुछ गिरावट हो सकती है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। उनकी आव भगत में आपको थकान महसूस हो सकती है। काम की अधिकता के कारण आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन बना रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन थोड़ी परेशानी वाला रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। संतान का व्यवहार आपको बहुत परेशान करेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको लाभ होगा। कोई भी निर्णय थोड़ा सोच-विचार कर करें। यदि आज आप कोई वाहन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए यह दिन शुभ है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आज आप अपने माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में लाभ मिलेगा। आपकी पदोन्नति हो सकती है। आपके विरोधी आपको कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, उनसे सावधान रहें।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने किसी प्रिय व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे आप बहुत ही प्यार करते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिसके मिलने से आपको लाभ होगा। आज आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके माता-पिता की तरफ से भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको भाई-बहन से भी आर्थिक सहयोग मिल सकता है। भगवान भोलेनाथ की पूजा करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। आज आपको अपने किसी परिचित का कोई दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है, जिससे आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। आज आप किसी भी वाहन का प्रयोग करने से बचें, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर भी आप थोड़ा सा चिंतित रहेंगे। भगवान शिव की पूजा करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानी से भरा रहेगा। किसी अपने की सेहत को लेकर आपका मन काफी अशांत रहेगा। आज आपकी तबीयत भी खराब हो सकती है। आज आपको किसी अपने परिचित का कोई दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है, जिससे आप काफी दुखी रहेंगे। व्यापार करने वाले जातक आज कोई बड़ा निर्णय ना लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS