Today Horoscope 12 February 2023: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें रविवार का राशिफल

12 February 2023: आज का राशिफल आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी सुबह 9:49 बजे तक है और दिन रविवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन, तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे
12 फरवरी 2023, माघ, कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है।
12 फरवरी 2023 का पंचांग
- तिथि- षष्ठी 9:49 AM तक
- नक्षत्र- स्वाति 26:28:06 तक
- करण- वणिज और विष्टि
- पक्ष- कृष्ण पक्ष
- योग- गण्ड- 15:32:37 तक
- वार- रविवार
- माह- फाल्गुन
- व्रत- यशोदा जयंती
- शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
- विक्रम सम्वत- 2079
- सूर्योदय- 7:02 AM
- सूर्यास्त- 6:08 PM
जानें आज का राशिफल
मेष: मेष राशि के जातकों का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपके परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है। लेकिन आपका वैवाहिक जीवन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।
वृषभ (वृष राशि): वृषभ राशि के जातकों को आज अपने दोस्तों से कोई गलतफहमी हो सकती है, किसी भी फैसले को लेने से पहले एक बार जरूर विचार कर लें। अपनी सेहत का ख्याल रखें। आपका दिन शुभ रहेगा।
मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को सेहत से संबंधित ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपके घर में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। ध्यान से वाहन चलाए नहीं तो कोई अनहोनी हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखें।
कर्क: कर्क राशि के जातकों को अपने जज्बातों को काबू में रखना होगा। ज्यादा धन को खर्च न करें। रिश्तेदारों के साथ अच्छा संबंध बना कर रखें। अपनी चीजों का ध्यान रखें वरना चोरी होने की संभवना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह: सिंह राशि के जातक बेकार में अपनी ऊर्जा को बर्बाद न करें, बल्कि इसे सही दिशा में इस्तेमाल करें। आपके जीवनसाथी में कोई अन्य व्यक्ति काफी दिलचस्पी ले रहा है, आपको ध्यान देने की जरूरत है। आज आप ठंड़ा पानी न पिये स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
कन्या: कन्या राशि के जातक अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आपका कोई मूड खराब कर सकता है। लेकिन अपने आप पर काबू रखें। रिश्तेदारों के यहां यात्रा का योग बन रहा है। रियल स्टेट और वित्तीय के क्षेत्रों में लेन-देन के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
तुला: तुला राशि के जातक आज सुकून भरी जिंदगी महसूस करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। विद्यार्थियों को अपने काम को लेकर सचेत रहें, अपने कामों को कल के भरोसे न छोड़ें। आपकी सेहत आज अच्छी रहने वाली है।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके बच्चे का प्रदर्शन आपको खुशी देगा। अगर आप अपना घर बदलने के लिए सोच रहे हैं तो आज का दिन बहुत ही बढ़िया है। सेहत में कोई परेशानी नहीं होने वाली है।
धनु: धनु राशि के जातकों के लिए आज दूसरों के साथ खुशी बांटने से सेहत में सुधार होगा। आपको किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते है। आपका मैगजीन या उपन्यास पढ़ने से मन शांत हो सकता है। सेहत सामान्य रहने वाली है।
मकर: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आज आपकी सेहत पूरी तरह से स्वास्थ्य रहने वाली है। आज आप अपने किसी खास दोस्त के साथ कहीं शॉपिंग पर जा सकते हैं। अपने वैवाहिक जीवन में कुछ अलग ही महसूस करने वाले है। आपको जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है।
कुंभ: कुंभ राशि का जातकों का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। आज यात्रा का योग बन रहा है। दुख के घड़ी में आपका रखा हुआ धन काम का साबित होगा। आज आपको कोई उपहार दे सकता है। आपका वैवाहिक जीवन स्नेहपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन: मीन राशि वाले जातकों का दिन मौज-मस्ती के साथ रहने वाला है। आज आप यात्रा पर जा सकते है। लेकिन अपने कीमती सामान का ध्यान रखें। आज आप अपना पर्स संभाल कर रखें चोरी भी हो सकता है। जीवनसाथी का प्यार भरपूर मिलेगा।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS