Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें मंगलवार का राशिफल

Today Horoscope 13 June 2023: आज आषाढ़ मास (Ashadha Month) के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और दिन मंगलवार है। आपका दिन आज कैसा रहने वाला है। इसके लिए आइये जानते हैं आज का राशिफल...
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको परिवार की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पिता की पुरानी संपत्ति से धन का लाभ हो सकता है। आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। आज जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको अच्छा नौकरी मिलने का योग बन रहा है। व्यवसाय में धन का लाभ हो सकता है। आज आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम को लेकर बातचीत हो सकती है। घर में खुशियां बनी रहेगी। खानपान का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- घर में मंगल यंत्र लाएं, बिजनेस में वृद्धि होगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो मंगलवार का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप नौकरी से संबंधित दूर यात्रा पर जा सकते हैं। आज रिश्तेदारों की ओर से पार्टी में जाने का संदेश आ सकता है। आज जो जातक राजनीति में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए मंगलवार का दिन बहुत ही बढ़िया है। सेहत का ख्याल रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा
उपाय- ॐ बुं बुधाय नमः मंत्र का जाप करें, व्यवसाय में लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन कल से सुखद रहने वाला है, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके कार्य में परिवर्तन होने वाला है। अचानक धन का लाभ हो सकता है। सीनियर का भरपूर साथ मिलने वाला है। अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। भविष्य में काम आएगा, जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे हैं, उनके लिए मंगलवार का दिन अति शुभ रहने वाला है। आज आपको पैतृक व्यवसाय से धन का लाभ हो सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
उपाय- मां दुर्गा को लाल फूल चढ़ाएं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बेहतर रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। पूरा दिन मौज-मस्ती के साथ बीतने वाला है। आज आपके मन में चंचलता बनी रहेगी। किसी बात को लेकर मन ही मन खुश होंगे। आज सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्लू
उपाय- तुलसी को नियमित जल चढ़ायें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको व्यवसाय में धन का लाभ हो सकता है, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके पद में अचानक बदलाव हो सकता है। आज का दिन छात्रों के लिए शुभ रहेगा। जिस जातक का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा हैं, उस जातक का मन पढ़ाई की ओर आकर्षित हो सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है। खानपान का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- ग्रे
उपाय- सूर्य को नियमित जल अर्पित करें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन खास रहने वाला है, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें किसी कार्य को लेकर घर से दूर जाना पड़ सकता है। आज आप परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्य में सहयोग देने जा सकते हैं। मन धार्मिक कार्यों के प्रति झुकाव हो सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सिल्वर
उपाय- घर से बेकार की चीजों को बाहर करें।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आप परिवार वालों से मिलकर बहुत ज्यादा खुश होंगे। आज आपका दिन मौज-मस्ती के साथ बीतने वाला है। आज व्यवसाय में धन का लाभ हो सकता है, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी आय में अचानक वृद्धि हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- छोटे बच्चों को कुछ उपहार स्वरूप भेंट करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज भाग्य आपका भरपूर साथ देगा, जो जातक किसी बात को लेकर नाराज हैं, उनकी नाराजगी आज दूर हो सकती है। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में बदलाव देखने को मिल सकता है। अपने खानपान पर ध्यान दें। फायदेमंद रहेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- पर्पल
उपाय- लोहे के बर्तनों का दान किसी भी गरीब व्यक्ति को करें।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको रिश्तेदार की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। आज आपके कारोबार में मनचाहा धन का लाभ हो सकता है। आज कार्य को लेकर थोड़ी थकान हो सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का मिलाजुला रहने वाला है। आज कार्य को लेकर लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभदाय रहने वाली है। आज आपको व्यपार में धन का लाभ हो सकता है। आज परिवार में खुशियां बनी रहेगी, जो जातक यात्रा पर जाने का सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन ठीक रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन कल से बढ़िया रहने वाला है। आज आप दोस्तों के साथ कहीं लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आपके घर में किसी बात को लेकर थोड़ा विवाद हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। अपने खानपान पर ध्यान दें। नहीं तो सेहत खराब भी हो सकती है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों की बात करें, तो मंगलवार का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपका भाग्य भरपूर साथ देगा। आज जो भी कार्य करने के बारे में सोचेंगे सारे पूरे होंगे। आज आप किसी कार्य को लेकर मन ही मन खुश रहेंगे। स्वास्थ्य बिल्कुल अच्छा रहने वाली है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- भूरा
उपाय- ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः इस मंत्र को 11 बार जप करें
-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक है। वह बनारस के रहने वाले हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS