Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल
X
Today Horoscope 14 August 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...

Today Horoscope 14 August 2023: आज श्रावण मास (Shravan Maas) के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन सोमवार है। तो आइए, जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आज आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा करने के लिए जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें थोड़ा कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन सकता है। मानसिक तनाव को कम करने के लिए दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत अच्छी रहने वाली है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा दिक्कत भरा हो सकता है। मन परेशान रहेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको सीनियर का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपकी सैलरी में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान की ओर से कोई सुखद शुभ संदेश की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन सुखद रहेगा। आज आपको अपने आप पर संयम बनाए रखना होगा। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें कठिन कार्यों में सफलता मिलेगी। घरवालों में खुशियां बनी रहेंगी। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से ठीक रहेगा। आज किसी बात को लेकर मन प्रसन्न रहेगाा। नौकरी कर रहे जातकों को कार्य के क्षेत्र में विदेश यात्रा का योग बन रहा है। यह यात्रा आपके लिए लाभप्रद रहेगी। आज आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। घरवालों में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपनी वाणी में मधुरता रखनी होगी। कड़वा वचन आपके लिए हानि भरा हो सकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको नौकरी में थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन का भी योग बन रहा है। आज आप किसी कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचार लाने से बचें। आज आपको किसी भी कार्य में परिवार का साथ मिलेगा। आज आप किसी दोस्त से मिल सकते हैं, जिसके सहयोग से आपके कारोबार में परिवर्तन हो सकता है। रहन-सहन का ध्यान रखें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपके नौकरी में परिवर्तन का योग बन रहे हैं। आज आप अपने परिवार से दूर किसी स्थान पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनको अचानक धन का मुनाफा हो सकता है। दोस्तों की मदद से आज आप नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन धैर्यशीलता बनाए रखना होगा। आज आपको परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। किसी दोस्त की सहायता से संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। ये निवेश आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, अधिक खराब हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन मन में उतार-चढ़ाव हो सकता है। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद करने से बचना होगा, वरना आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। जो जातक कारोबार के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच-विचार कर रहे हैं, उनको घरवालों की ओर से भरपूर सहयोग मिलेगी। कारोबार में ज्यादा से ज्यादा धन का मुनाफा हो सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आज आपको अधिक परिश्रम करनी पड़ सकती है। भौतिक सुख जैसे- वाहन, घर आदि का सुख मिल सकता है। आज आपको संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए कोई नये स्रोत में विकसित हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें वरना खराब हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाने पड़ सकते हैं। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी आय में वृद्धि हो सकती है। सीनियर का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपको अपने खान-पान के चीजों में बदलाव करने की जरूरत है। नहीं तो आपकी सेहत खराब हो सकती है। ध्यान रखें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आपको अपने पठन-पाठन में रुचि बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्य एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आपकी माता जी की सेहत थोड़ी खराब हो सकती है, जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं। अपने भी सेहत का ध्यान रखें।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story