Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शुक्रवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शुक्रवार का राशिफल
X
Today Horoscope 14 july 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन, जानें आज का राशिफल...

Today Horoscope 14 july 2023: आज श्रावण मास (shravan month) के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और दिन शुक्रवार है। तो आइये जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप किसी बात से खुश हो सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। घर में खुशियां बनी रहेगी। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें आज सीनियर की ओर से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। सेहत का ख्याल रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- लाल व सफेद रंग

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ प्राप्त होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो शुक्रवार का दिन ठीक रहेगा। घर में किसी बात को लेकर छोटा सा विवाद उत्पन्न हो सकता है, जिससे आपके मान-सम्मान को चोट पहुंचेगी। मन थोड़ा परेशान रहेगा। दोस्तों का भरपूर साथ मिलेगा। कहीं लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अगर आपकी सेहत में पहले से कमी हैं तो आज से सुधर सकती है।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- लाल

उपाय- गायत्री मंत्र का जाप विधि पूर्वक करें, लाभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन जोश से भरा रहने वाला है। आज आपके मन में किसी बड़ी बात को लेकर उत्साह और जोश हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका रुका हुआ बड़ा कार्य पूर्ण हो सकता है। जो जातक व्यवसाय कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। किसी बड़े व्यापारी से मुलाकात हो सकती है। नया व्यवसाय खोलने के बारे में सोच सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नीला

उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको कोर्ट या कचहरी संबंधित विवादों से छुटकारा मिल सकता है, जिससे आपका मन अत्यधिक प्रसन्न रहेगा। आज आप नए साधन खरीद सकते हैं। घर में आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। सेहत का ख्याल रखें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन सतर्कता से रहना होगा। यदि आज आप यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो उस यात्रा को कुछ समय के लिए टाल दें नहीं तो कोई अनहोनी हो सकता है। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा साथ में अपने आप पर संयम भी बनाएं रखें। अन्यथा कोई घटना हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

उपाय- उगते सूर्य को जल अर्घ देना लाभकारी होगा

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से ठीक रहेगा। यदि आप कोई नया कार्य करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आज का दिन बहुत ही शुभ है। आज आप किसी के बहकावे में न आएं, वरना धन का नुकसान हो सकता है। आज पड़ोसी या किसी दोस्त के साथ लड़ाई हो सकती है, जिससे आपसी संबंध भी बिगड़ सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, अन्यथा कोई दुर्घटना हो सकती है। अपना ख्याल रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए शुक्रवार का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपको जीवनसाथी की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपका मन अत्यधिक प्रसन्न रहेगा। आज किसी विवादित जमीन जायदाद का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन ठीक रहेगा। जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें अच्छी खासी नौकरी मिल सकती है। वहीं जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके आय में दोगुनी वृद्धि का योग बन रहा है। आज आप किसी बड़ी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। सेहत भी अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कल से थोड़ा भाग दौड़ वाला रहेगा। आज आप किसी कार्य को लेकर व्यर्थ में ही भागदौड़ करेंगे, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। कार्य में असफलता मिल सकती है। मन थोड़ा उदास रहेगा। सेहत को लेकर कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बेहतर रहेगा। आज आपके शरीर में जो दर्द था, उसमें कुछ राहत मिल सकती है। अपनी दिनचर्या का खास ख्याल रखें। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आज नया व्यापार शुरू करने से धन का लाभ होगा। अपने खानपान का ख्याल रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन व्यस्तता के साथ बीतने वाला है। आज आपके पास कहीं से अचानक धन का आगमन हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आप किसी कार्य से संबंधित दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। ये यात्रा आपके लिए लाभ पूर्ण होगा। सेहत का खास ख्याल रखें।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। आज आपको व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। इससे आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सेहत का खास ख्याल रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- लक्ष्मी जी के मंत्र को 11 बार जप करें, लाभ होगा।

-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक है। वे बनारस के रहने वाले हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story